ब्रेड खाना कौन नहीं पसंद करता, खासकर ब्रेकफास्ट मे लगभग सभी ब्रेड खाते है। ब्रेड आप शाम को भी स्नैक्स मे खा सकते है। गार्लिक ब्रेड एक ऐसी डिश है जो सब को पसंद है। हलाकि ये आप घर पर ज्यादा बना नहीं पाते, जानिए घर मे कैसे बनाये गार्लिक ब्रेड।
ये भी पढ़ें – पास्ता रेसिपी: शुरूवात से परफेक्ट पास्ता कैसे बनाएं जानिए यहां
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में ४ चम्मच मक्खन और १० लहसुन की कलियो को डालकर अच्छे से मिलाये। अभी ब्रेड की स्लाइस लेकर उसके एक तरफ १ चम्मच लहसुन वाले मक्खन को स्प्रेड कर दीजिये। फिर ब्रेड के उपर अपने इच्छानुसार चीज़ को लगाए। फिर चीज़ पर कुछ धनिया के पत्ते और चिली फ्लेक्स छिड़क दे। उसके बाद एक पैन गरम करे और उसमे थोड़ा सा मक्खन डाले। अभी तैयार की गयी ब्रेड को पेन में रख कर उसे ढक दे और २-३ मिनट के लिए ब्रेड को धीमी आच मे पकाएं। जब चीज़ पूरी तरह से पिघल जाए तब उसे निकाल लीजिये। ये तैयार हो गया आपका गर्मागर्म गार्लिक ब्रेड, इसे आप पास्ता या चाये कॉफि के साथ खा सकते है।
तो कैसी लगी आपको ये रेसिपी? दीजिये अपनी राय नीचे कॉमेंट सेक्शन मे।
ये भी पढ़ें – वेज मोमोज रेसिपी: घर पे बनाइये वेज मोमोज
और भी रेसिपी के लिए बने रहिए और साबस्क्राइब करे आज ही IWMBuzz.com