Siddharth Nigam shares a hilarious reel on his social media handle, leaving fans to relate to it: सिद्धार्थ निगम के नए रिल वीडियो पर डालिए एक नजर।

सिद्धार्थ निगम द्वारा साझा की गई इस मजेदार रील ने फैंस को किया खुश, पलक तिवारी ने दि ऐसी प्रतिक्रिया

Siddharth Nigam shares a hilarious reel on his social media handle, leaving fans to relate to it: सिद्धार्थ निगम [Siddharth Nigam] इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम और प्रतिभाशाली यंग एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर को धूम 3 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है। असल जिंदगी में सिद्धार्थ वाकई एक फिटनेस फ्रीक हैं। हाल ही में, सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार और दिलचस्प वीडियो साझा करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है। वीडियो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि डाइटिंग के दिनों में उनका समय कैसे बितता है। उनके इस वीडियो ने उनके फैंस को वाकई खुश कर दिया है और वे अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

वीडियो में हम एक्टर को ब्लैक कलर का स्टाइलिश सूट पहने हुए देख सकते हैं। लुक को पूरा करने के लिए सिद्धार्थ स्टाइलिश ब्लेजर के साथ अपने कैजुअल बीयर्ड लुक और पोनीटेल जोड़ते हैं। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि, कैसे डाइट फॉलो करने के दौरान वह सभी हाई कैलोरी वाले व्यंजनों से दूरी बनाए रखते हैं। इस वीडियो ने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इतना ही नहीं पलक तिवारी द्वारा किए गए मजेदार कमेंट ने भी सभी को खुश कर दिया है।

कमेंट सेक्शन में, सिद्धार्थ की एक फ्रेंड विनाली भटनागर ने लिखा है कि,”लेकिन आखिर में तुम सब कुछ खा लेते हो।” इस बात पर सिद्धार्थ निगम सहमत हो जाते हैं। फिर पलक तिवारी कमेंट करते हुए कहती हैं कि,”वह वास्तव में ऐसा नहीं करता है। आपको क्या लगता है कि वह हमेशा हमें चॉकलेट क्यों देता है।”

यहां सिद्धार्थ निगम के वीडियो पर डालिए एक नजर-

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while