Viral video: अपनी ही शादी में दुल्हन ने बजाया ढ़ोल, देखते रह गए बाराती

वायरल वीडियो; अपनी ही शादी में दुल्हन ने बजाया ढ़ोल, दंग हुए बाराती

Viral Video: पिछले कुछ दिनों में काफी जोड़ों ने अपने जीवनसाथी के संग शादी रचाई और जीवन के नई कहानी शुरू की। गौरतलब हैं, कि हर शादी में खाना पीना और ढोल नगाड़ा जोरो शोरो से होता है। सभी में उत्साह रहता है शादी के जश्न में डूबे रहने का। किंतु, कभी -‌ कभी शादियों में कुछ ऐसा हो जाता हैं, जिसे जीवन भर के लिए याद किया जाता है। वहीं आज का समय ऐसा हैं, कि हर बात काफी तेजी से फैलती है। भले ही उसका रूप तस्वीरों में हो या विडियो में। हाल ही में, एक विडियो काफी तीव्र गति इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं, जहां एक दुल्हन अपनी ही शादी में ढोल बजा रही है। विडियो ने काफी तेजी से वायरल होना शुरू किया और काफी सकारात्मक टिप्पणी प्राप्त की। वायरल हुए विडियो में
दुल्हन सज-धजकर धड़ाधड़ ढोल बजाती हुई नज़र आ रही है। दुल्हन के चेहरे पर खुशी साफ झलक दिख रही है और उसके उत्साह ने सभी का ध्यान उसकी ओर आकर्षित किया।

विडियो को इंस्टाग्राम हैंडल पर brut.india के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया है। विडियो पर अभी तक लगभग 3लाख से ज्यादा लाइक प्राप्त हुए और विडियो को करीब 2.9 मिलयन बार देखा जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, यह विडियो केरला का है और विडियो में चेंडा (ड्रम की तरह बजाए जाने वाला एक इंस्ट्रूमेंट) बजाने वाली महिला का नाम शिल्पा श्री कुमार है। दुल्हन खुद चेंडा आर्टिस्ट है और उसके पिता भी प्रोफेशनल चेंडा आर्टिस्ट है। अच्छा, क्या आप भी इस शानदार विडियो से रूबरू होना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

ऐसे दिलचस्प लेख पढ़ने के लिए बने रहें हमारे साथ जुड़े रहें।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Wait for Comment Box Appear while