Horoscope Today 28th January 2023: आज का राशिफल आपके द्वारा प्राप्त जीवन का अधिकतम लाभ उठाने के बारे में है। आज का राशिफल आपके व्यवसाय, लेन-देन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों, स्वास्थ्य और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं में भी आपकी मदद करेगा। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में सफल रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल आपको बताएगा कि इस दिन ग्रह और नक्षत्र की चाल के आधार पर आपके सितारे आपके लिए अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या किस तरह के अवसर मिल सकते हैं।
वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों के बारे में बात की गई है। हर किसी राशि पर कोई न कोई एक ग्रह जरूर शासन करता है। कुंडली की गणना के लिए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल की सहायता ली जाती है। जिससे दैनिक राशिफल दिन के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। दैनिक राशिफल दिन के भविष्य के बारे में बताता है। जानिए, आचार्य राघवेंद्र शर्मा से 28 जनवरी 2023 शनिवार को किस राशि को होगा लाभ और किस राशि के जातकों को बरतनी पड़ सकती हैं, सावधानियां। तो चलिए जानते हैं, मेष से मीन राशि तक के जातको का आज का राशिफल।

Aries Mar 21 to Apr 19
मेष- आज का दिन तरक्की का रहेगा। आपको अपने किसी मित्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप खुद से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे तो आपका नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों के सामने अपनी अच्छी जगह बना लेंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत सावधानी से चलायें, नहीं तो किसी परेशानी का अंदेशा है।

Taurus Apr 20 to May 20
वृषभ- लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे-संबंधियों से किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं रखना चाहिए। आप अपने बढ़ते हुए ख़र्चों के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो उसे संवाद के माध्यम से दूर किया जाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती से आपको डर लग सकता है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियां रहेंगी।

Gemini May 21 to Jun 20
मिथुन- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी भी काम में जोखिम लेने से आपको बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है लेकिन फिर भी वे इनसे आसानी से निकल जाएंगे। किसी काम में आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके वैभव में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

Cancer Jun 21 to Jul 22
कर्क- आज का दिन आपके लिए खुशी भरा रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने शुभ प्रयासों का अच्छा लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने मन में चल रही बातों को वरिष्ठ सदस्यों से साझा नहीं करना है, तभी आपको उनका समाधान मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का विवाह प्रस्ताव मंजूर होने से उन्हें प्रसन्नता होगी। आप अपनी कुछ दीर्घकालिक योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

LEO Jul 23 to Aug 22
सिंह- आज का दिन आपके लिए पढ़ाई और अध्यात्म के कामों से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य से जुड़कर अच्छा नाम कमा सकेंगे। आपको अपने भाई-बंधुओं का भी साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ लंबी अवधि की योजनाओं में आप अच्छा पैसा लगा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि कुछ बाधाएँ आ रही थीं तो वह उनसे भी दूर हो जाता था।

Virgo Aug 23 to Sep 22
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी अजनबी से अपने मन की बात साझा करने से आपको बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई परेशानी आ रही थी तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक सीखना होगा। चल रही स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें अन्यथा यह आपके लिए कोई बड़ी बीमारी ला सकती है। अगर आप किसी की सलाह मानते हैं तो इसका अच्छा फायदा आपको मिल सकता है।

Libra Sep 23 to Oct 22
तुला- आज का दिन आपके लिए जमीन और भवन संबंधी परेशानी से निजात दिलाने वाला रहेगा। अपनों के साथ आपके संबंध सकारात्मक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ उत्सव के कारण रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी स्थिरता की भावना मजबूत होगी। आपके कुछ विरोधी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आपको परास्त करने में सफल रहेंगे।

Scorpio Oct 23 to Nov 21
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए। अपने लेन-देन के मामले में लोगों के सामने अपनी बात स्पष्ट रखें, अन्यथा उनसे आपको बड़ा नुकसान होने के आसार हैं। आपके सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो वह भी कर सकते हैं। माता से किसी बात को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है।

Sagittarius Nov 22 to Dec 21
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र ही पूरा करने का प्रयास करेंगे अन्यथा वह लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा, नहीं तो कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। पढ़ाई और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके ख़र्चे भी बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बनेंगे।

Capricorn Dec 22 to Jan 19
मकर- आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा अन्यथा कोई समस्या हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुछ नए जनसंपर्क में शामिल होने का मौका मिलेगा। यदि आप परिवार के किसी सदस्य से कोई वस्तु मांगते हैं तो आपको धैर्य रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

Aquarius Jan 20 to Feb 18
कुंभ- आज का दिन आपके लिए कुछ जरूरी काम करने का रहेगा। आपको अपना आलस्य छोड़कर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक अपने काम में तेजी बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाइयों के साथ चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। संपत्ति संबंधी आपके किसी विवाद में यदि कोई समस्या चल रही है तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता नजर आ रहा है।

Pisces Feb 19 to Mar 20
मीन- आज का दिन आपके घर और परिवार में खुशियां लेकर आएगा और आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है और आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपने संस्कारों और परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ योजना बनाकर ही आगे बढ़ना चाहिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आ सकता है।