Horoscope Rashifal 22nd January 2023: आज का राशिफल अपना काम समय पर करने और खुद पर विश्वास करने का है। आज का राशिफल आपके व्यवसाय, लेन-देन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों, स्वास्थ्य और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं में भी आपकी मदद करेगा। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में सफल रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल आपको बताएगा कि इस दिन ग्रह और नक्षत्र की चाल के आधार पर आपके सितारे आपके लिए अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या किस तरह के अवसर मिल सकते हैं?
वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों के बारे में बात की गई है। हर किसी राशि पर कोई न कोई एक ग्रह जरूर शासन करता है। कुंडली की गणना के लिए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल की सहायता ली जाती है। जिससे दैनिक राशिफल दिन के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। दैनिक राशिफल दिन के भविष्य के बारे में बताता है। जानिए,आचार्य राघवेंद्र शर्मा से 22 जनवरी 2023 रविवार को किस राशि को होगा लाभ और किस राशि के जातकों को बरतनी पड़ सकती हैं, सावधानियां। तो चलिए जानते हैं, मेष से मीन राशि तक के जातको का आज का राशिफल।

Aries Mar 21 to Apr 19
आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आज आप किसी काम को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग आज लोगों को जोड़ने में सफल रहेंगे। आज आपको कोई नई संपत्ति मिलती नजर आ रही है, जिसकी आप लंबे समय से इच्छा कर रहे थे। यदि आपने अपनी पिछली किसी गलती से सबक नहीं सीखा है तो आज आपको अधिकारियों की डांट का सामना करना पड़ सकता है।

Taurus Apr 20 to May 20
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर अधिकारियों से आपकी कहासुनी हो सकती है। आप उनके द्वारा दिए गए काम को समय पर पूरा करें। यदि आप अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करते हैं तो वह बाद में आपका मजाक उड़ा सकता है। आपको भाग्य के भरोसे कोई काम नहीं छोड़ना है। कुछ अजीबोगरीब लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपके मन की मुराद पूरी होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Gemini May 21 to Jun 20
आज आपको जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अगर कोई परेशानी हो तो उसे इग्नोर न करें। आप अपने बच्चों को मूल्य और रीति-रिवाज सिखा सकते हैं। आपको अपने कुछ निजी मामलों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। परिवार में किसी भी तरह का झगड़ा दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Cancer Jun 21 to Jul 22
आज का दिन आपके लिए कोई नई प्रॉपर्टी हासिल करने का रहेगा। अगर आप कोई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वतंत्र रूप से जांच लें। स्थिरता की भावना प्रबल होगी। पार्टनरशिप में किसी भी काम को करने में आप पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं का आज समाधान होगा, जिससे आप दोनों एक-दूसरे की बातें सुनेंगे और समझेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों से डरने की जरूरत नहीं है। आपको उन्हें समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

LEO Jul 23 to Aug 22
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी परीक्षा की तैयारियों में लगे नजर आएंगे। नौकरीपेशा जातक अपने वरिष्ठों को अपने काम से खुश रखेंगे, लेकिन किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक सीखना होगा और जल्दबाजी में किसी की बातों में नहीं आना चाहिए। माता की किसी शारीरिक समस्या से आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी।

Virgo Aug 23 to Sep 22
आज आपकी पढ़ाई और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो वह आपके मित्र के सहयोग से हल हो जाएगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से व्यवसाय संबंधी कोई मदद ले सकते हैं। यदि आपके कुछ काम लंबे समय से लंबित थे तो वे भी पूरे होते नजर आ रहे हैं। आपको एक पुरानी गलती से सीखना होगा। निजी मामलों में आपको संभलकर रहना चाहिए, नहीं तो कोई आपको गुमराह कर सकता है।

Libra Sep 23 to Oct 22
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है लेकिन किसी मित्र की बातों में आकर आप से झगड़ा हो सकता है जिससे आपको परेशानी होगी। पारिवारिक मामलों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुखों के साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाएं शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के सदस्यों को भी कुछ समय देंगे, जिनसे आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की बात कर सकते हैं।

Scorpio Oct 23 to Nov 21
आज का दिन आपके लिए लोक कल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। लाभ के चक्कर में आपको कोई बड़ा मुनाफा हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल भी कर पाएंगे। आज भाईचारे की भावना बढ़ेगी। आज किसी काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। धर्म के कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे।

Sagittarius Nov 22 to Dec 21
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके धन में वृद्धि होगी जिससे आपका आत्मविश्वास और भी गहरा होगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह संभव नहीं हो पाएगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

Capricorn Dec 22 to Jan 19
मकर राशि के जातक व्यापार में कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी वाणी की कोमलता आपको सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है। आप अपनी माता को मायके पक्ष के लोगों से सुलह कराने ले जा सकते हैं। आज आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आपके ख़र्चे भी बढ़ सकते हैं।

Aquarius Jan 20 to Feb 18
आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अपनों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। आपकी अच्छी सोच का पूरा फायदा आपको मिलेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। दिखावे के चक्कर में ज्यादा पैसा खर्च न करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी भी लेन-देन के मामले में सावधान रहें। व्यापार करने वाले जातकों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

Pisces Feb 19 to Mar 20
कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो रही है। आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप अपने कुछ रुके हुए मामलों को समय रहते निपटाने में सफल रहेंगे तो उनका अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। यदि आप किसी भी काम में बेझिझक आगे बढ़ते हैं तो आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। घूमते हुए आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।