Look at these beautiful brides looking absolutely gorgeous in pastel Ivory lehengas: इन बेहद खूबसूरत सेलिब्रिटी दुल्हनों का पिस्टल आइवरी लहंगा लुक एक बार जरूर देखें।

इन चार सेलिब्रिटी दुल्हनों पर डालिए एक नजर जिन्होंने अपनी शादी पर पिस्टल आइवरी लहंगा पहनकर मचाई थी धूम

Look at these beautiful brides looking absolutely gorgeous in pastel Ivory lehengas: पहले एक समय था जब आइवरी और ऑफ व्हाइट रंगो को शादी ब्याह में पहनना लोगों को सही नहीं लगता था। इतना ही नहीं, इन रंगों को ब्राइडल लहंगे के रूप में कभी स्वीकार किया ही नहीं जाता था। लेकिन, अब जैसे-जैसे जमाना बदल रहा है वैसे वैसे लोगों की सोच भी बदल रही है। हमारे इंडस्ट्री की कई सेलिब्रिटी ब्राइड्स है जिन्होंने अपने शादी पर आइवरी और ऑफ व्हाइट रंगों के ब्राइडल लहंगे पहनकर हमें फैशन गोल्स दिए हैं। जहां उनमें से चार ऐसी दुल्हनों पर एक नजर डालिए।

१) आसीन

आसींद में अपनी शादी के लिए सब्यसाची का बिंज रंग का लहंगा पहना था। उस लहंगे में शानदार और जटिल कढ़ाई का काम किया गया था। लहंगे को थोड़ा कंट्रास्ट रंग देने के लिए उस पर मरून कलर का बॉर्डर बनाया गया था। यह लुक हमें वाकई काफी पसंद आया था, क्योंकि हम इसे शानदार तरीके से मरून ब्लाउज और मरून दुपट्टे के साथ मैच करके अलग लुक दे सकते हैं।

२) अमृता पुरी

अपनी शादी के लिए अमृता पुरी ने सब्यसाची का एंबेलिश्ड लहंगा पहना था जिसमें फ्लोरल मोती का काम किया गया था। यह लहंगा काफी रीगल और रॉयल लग रहा था। खास बात यह थी कि यह लहंगा, 111 अलग-अलग रेशम के धागों से बनाया गया था। इसे पारंपरिक परिसियन शैली में बनाया गया था। यह काफी शानदार और खूबसूरत लग रहा था इसलिए यह लुक वाकई सबसे बेहतरीन है।

३) सोहा अली खान पतौडी

सोहा अली खान ने अपने शादी के दौरान जो शानदार आइवरी लहंगा पहना था, उसे और किसी ने नहीं बल्कि सब्यसाची ने डिजाइन किया था। देखा जाए तो वास्तव में यह लहंगा मोनोक्रोमैटिक था, लेकिन इसे कंट्रास्ट लुक देने के लिए सोहा की मां शर्मिला ने इसके साथ नारंगी रंग का शानदार दुपट्टा जोड़ने का सुझाव दिया था। सोहा के इस बेहतरीन लुक ने सभी को शानदार ब्राइडल गोल्स दिए हैं।

४) रुबीना दिलाइकी

प्रसिद्ध टेलीविजन एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक ने अपने शादी के लिए तमन्ना पंजाबी कपूर द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी पेस्टल लहंगा पहना था। लहंगे की स्कर्ट पर सजी-धजी फूलों की कढ़ाई बेहद शानदार थी। दिलाइक ने अपने लुक को भारी इनेमल ज्वैलरी से पूरा किया।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while