बाल सभी के सौंदर्य के लिए काफी ज़रूरी होते है, चाहे वो लड़की हो या लड़का। बालो का ख्याल आपको अच्छी तरह से रखना आना चाहिए। अगर आपके बालो में डैंड्रफ या स्प्लिट्स है तो आपको अपने बालो का ख्याल अच्छी तरह से करना पड़ेगा, वरना सभी बाल जल्द ही झड़ना शुरू हो जायेंगे। हम आपको बतायेंगे डैंड्रफ और स्प्लिट्स रोकने के कुछ तरीके।
बालो मे हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल का तेल लगाए। इसे लगाते समय अच्छे से मसाज करें और फिर 1 घंटे बाद शैंपू से बालो को धो डालें।
प्याज का रस बालो के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे आप हफ्ते में एक बार लगा सकते है। इसे लगाने के बाद बालो को शैंपू से जरूर धो ले।
एलोवेरा का रस भी आपके बालो के लिए काफी अच्छा होता है। खासकर आपके स्कैल्प के लिए ये बहुत फायदेमंद है। इससे बालो के स्प्लिट्स भी कम हो जाते है। इसे आप हफ्ते में दो बार ज़रूर लगाए। इसे लगाने के बाद शैंपू करना ना भूलिए।
तो कैसी लगी आपको ये स्टोरी? दीजिये अपनी राय नीचे कॉमेंट सेक्शन मे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी बाकी खबरों के लिए बने रहिए और साबस्क्राइब करे आज ही IWMBuzz.com