अंतरा, रानी, शुभी, स्वाती और अनारा की प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्में

अंतरा बिस्वास, रानी चटर्जी, शुभी शर्मा, स्वाति वर्मा, अनारा गुप्ता : इन भोजपुरी अभिनेत्रियों की 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में

भोजपुरी फिल्मों ने एक नया स्थर हासिल कर लिया है। इसके पीछे भोजपुरी फिल्मी जगत के कलाकारों का हाथ है। अंतरा, रानी, शुभी, स्वाति और अनारा बहुत ही सफल अभिनेत्रियाँ है। भोजपूरी फिल्मों में इनके किरदारों ने खूब धूम मचाई है। जितने भोजपुरी फिल्मों के अभिनेताओं को पसंद किया जाता है,उतना ही भोजपुरी अभिनेत्रों को भी। उनके आइटम गाने लटके झटके और अदाकारी बहुत ही खूबसूरत होती है।

अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा एक बहुत ही प्रसिद्ध अभिनेत्री है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ साउथ और ओड़िया फिल्मों में भी काम किया है। 2015 में सुहाग फ़िल्म में मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के एक्शन हीरो पवन सिंह के साथ दिखाई दी इनकी कैमिस्ट्री लोगों ने बेहद पसंद की और इसी कारण वे 2017 की सरकार राज फ़िल्म में भी पवन सिंह के साथ मुख्य किरदार में दिखी। लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है।

भोजपूरी फिल्मों की खूबसूरत रानी जो कि असल में भी रानी ही है। उन्होंने अब तक 300 से भी अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वे भोजपुरी फिल्मों की पहली महिला सुपरस्टार है। रानी ने 2004 में ससुरा बडा पैसेवाला फ़िल्म की। भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज मनोज तिवारी के साथ और इस फ़िल्म से उन्हें बहुत सराहना मिली। 2013 में आई उनकी फिल्म नागिन के लिए रानी को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। खेसारी लाल के साथ यह फ़िल्म उनकी बहुत हिट साबित हुई।

खूबसूरत और कोमल शुभी ने अब तक बहुत सी हिट फिल्में की है। पवन सिंह के साथ उनकी फिल्म भैया के साली ओढनिया वाली उनके करियर की बहुत ही बड़ी हिट फ़िल्म साबित हुई। छपरा एक्सप्रेस यह धमाकेदार एक्शन फ़िल्म जिसमे खेसारी लाल यादव और शुभी साथ दिखाई दिए बहुत ही लोगों ने पसंद की।

भोजपुरी फिल्मों में अक्सर बेबाक अदाओं के लिए प्रसिद्ध स्वाति भोजपुरी ही नही तमिल फिल्मों में भी काफी दिखाई दी है। प्रशंसकों ने उनकी फिल्म प्यासी पत्नी को लोगों ने बहुत ही पसंद किया । 2009 की फ़िल्म हमार राजो दरोगा नम्बर 1 भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आयी।

प्यारी अनार गुप्ता ने अब तक बहुत सारी फिल्में की है वे अन्य भाषाओंमें भी फिल्मे करती हुई दिखाई दी। 2015 में एक्शन ड्रामा फ़िल्म नहले पे दहला में वे पवन सिंह और सीमा सिंह जैसे प्रसिद्ध कलाकरों के साथ दिखाई दी। उन्होंने कजरा मोहोब्बत वाला फ़िल्म में जाने माने अभिनेता विनय आनद और कुणाल सिंह के साथ काम किया। फ़िल्म बहुत ही मज़ेदार लव ट्राइंगल है। इस फ़िल्म के किरदार के लिए वे काफी पसंद की गई।

तो यह थी कुछ हिट फिल्में भोजपुरी अभिनेत्रियों की। आपको कौन सी फ़िल्म पसंद आई कमेंट करके ज़रूर बताइये।

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while