लोकडाउन के दौरान देखिये यह 10 दमदार बॉलीवुड फिल्में

रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन: लॉकडाउन के दौरान देखिये इन बॉलीवुड अभिनेताओं की 10 फिल्में

लोकडाउन का समय चल रहा है। और हम सभी ने लगभग बहुत सी चीजें कर ली है। मन अब सभी का ही ऊब चुका है। हम सब सोचते है कि इस समय को मनोरंजक और मजेदार कैसे बनाया जाए? क्या करें जिससे समय बहुत ही मजेदार हो जाये? हमारे पास इसका समाधान है। बॉलीवुड बहुत ही चटपटा है। आप बॉलीवुड फिल्मों को अगर देखेंगे तो ज़रूर आपका समय मस्तीभरा बीतेगा इसिलए आज आपके लिए लेकर आये है बॉलीवुड के सितारों की कुछ सर्वश्रेठ फिल्में।

रणवीर एक बहुत ही ऊर्जावान और रंगीले अंदाज़ से भरे हुए अभिनेता है इनकी फिल्में भी बहुत अनोखी और एक से बढ़कर एक है।

बैंड बाजा बारात

रणवीर की ये पहली फ़िल्म है। लेकिन उनकी अदाकारी से यह बिल्कुल ज़ाहिर नही होता कि यह फ़िल्म उनके करियर की शुरुवात है। रणवीर ने बहुत ही मंझे हुए कलाकार की तरह इसमें काम किया है। यह फ़िल्म की कहानी दो वेडिंग प्लेनर की है। रणवीर और अनुष्का दोनों ही बिजनेस पार्टनर दिखाए गए है। बहुत ही व्यंग्यात्मक तरीके से कहानी को दर्शाया है। फ़िल्म बहुत ही मनोहन है।

गली बॉय

गली बॉय में एक मुंबई के गली के इलाकों में रहने वाला जिसकी आँखों में ढेर सारे सपने सजे हुए है। उसकी यह बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है आपको जरूर देखनी चाहिये।

पद्मावत

पद्मावत एक इतिहास से जुड़ी हुई कहानी है। रणवीर ने बहुत ही कमाल का अल्लाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। कहानी बहुत ही खूबसूरत है आपको जरूर पसंद आएगी।

गोलियों की रास लीला – राम लीला

बहुत ही अनोखी कहानी है। राम और लीला की प्रेम कहानी है। दोनों के प्यार में बहुत सी मुश्किलें आती है वे कैसे हालातों में रहते है बहुत ही गहरी कहानी है।

ऋतिक बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेता है। उनको फिल्मों में देखने का मज़ा ही कुछ और हे।

जोधा अकबर

यह फ़िल्म राजा अकबर और महारानी जोधाबाई की प्रेम कहानी और अकबर की ज़िनसाहि पर बनी है। एक अलग अनुभव के लिए यह फ़िल्म ज़रूर देखिये।

ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा

यह तीन दोस्तों की रोचक कहानी है। जहाँ तीन दोस्त छुट्टियाँ मनाने स्पेन जाते है और कैसे ज़िंदगी के पलों का आनंद उठाते है। दर्द भरे घाव भरते है। और कैसे अपने डर पर मात हासिल करते है। इसे आप ज़रूर देखिये।

सुपर 30

ये एक असली कहानी है। पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार गरीब बच्चों के लिए बहुत ही जी तोड़ मेहनत करते है उन्हें आई आई टी की परीक्षा पास करवाने के लिए। दिल को छु लेने वाली कहानी है। और ऋतिक के करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म है।

कार्तिक एक उभरते कलाकार है और आये दिन हम उनके एक से बढ़कर एक फिल्मों में उनका काम सहरानीय है।

प्यार का पंचनामा

यह फ़िल्म बहुत ही मनोरंजक है। तीन नौजवान दोस्तों की प्रेम कहानियों के बारे में यह फ़िल्म बहुत मजेदार है। और इस फ़िल्म में कार्तिक का मोनोलॉग बहुत ही प्रसिद्ध है।

सोनू के टीटू की स्वीटी

यह एक दोस्ती पर निर्धारित कहानी है। जहाँ उनकी दोस्ती में दरार डालने की कोशिश करती है टीटू की मंगेतर स्वीटी। बहुत मनोरंजक कहानी है। ज़रूर देखिये।

लुक्का छुपी

यह एक आधुनिक ज़माने की कहानी है। जिसमें गुड्डू (कार्तिक) अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता है यानी शादी से पहले एक साथ रहते है अगर यह बात उसके परिवार को पता चलती है तब कहानी और भी मनोरंजन हो जाती है।

यह सारी फिल्में आप लॉकडाउन के दौरान ज़रूर देख सकते है।

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while