देखिये किस तरह से अनुष्का शर्मा अनीता डोंगरे के खूबसूरत डिज़ाइनर आउटफिट्स में चहक रही है!

देखें तस्वीरें: कैसे अनुष्का शर्मा ने हमें अनीता डोंगरे कलेक्शन पहनने के लिए प्रेरित किया

बॉलीवुड की बहुत ही प्यारी सी खुबसुरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जिन्हें अपने कुल अंदाज़ के लिए पसंद किया जाता है उनके एक से बढ़कर एक फिल्मों ने सभी के दिल जीते है। वे अब बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। बहुत सारे डिज़ाइनर्स के लिए रैंप वॉक करनेवाली अनुष्का शर्मा जब जानीमानी फैशन डिज़ाइनर अनीता डोंगरे के लिबास पहने नजर आती है तो दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती है। अनुष्का शर्मा पर खास अनीता डोंगरे के डिज़ाइन किये हुए अनारकली सलवार सूट बहुत ही खूबसूरत लगते है।

यह भी पढ़िये –  IWMBuzz Hindi

पी के फ़िल्म की जगतजननी अनुष्का को सादगीभरे लेकिन बहुत ही नायाब लुक्स में रहना पसंद आता है। अनुष्का जब भी किसी अवार्ड समारोह में शिरकत करती है तो सबकी नजरें उन्ही पर टिकी रहती है। अनीता डोंगरे के डिज़ाइनर कलेक्शन बहुत ही लाजवाब है। अनुष्का ने उनकी यह पेस्टल रंग की अनारकली पहनें चार चाँद लगा दिये। उनकी यह जैकेट स्टाइल टर्टल नेक अनारकली बेहद खूबसूरत लग रही है। सच्चमुच अनुष्का जब भी अनीता डोंगरे के लिबास चुनती है वे छा जाती है।

अनुष्का ने अनीता के डिज़ाइनर मस्टर्ड कलर अनारकली में भी गजब कर दिया! इस बेहतरीन अनारकली लुक में किसी राजकुमारी से कम नही लग रही हैं। साथ ही अनुष्का ने इसे बहुत ही क्लासी तरीके से स्टाइल किया है। हर बार की तरह हाई बन और बड़े झुमकों के साथ उनका यह लुक बहुत ही ज़्यादा दिलकश लग रहा है।

यह भी पढ़िये –  IWMBuzz Hindi

हमें तो अनुष्का के हर अवतार पसंद आते है। लेकीन इस लुक की बात ही निराली है। आप भी अपने विचार ज़रूर कमेंट सेक्शन में बताइये।

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while