Shraddha Kapoor’s ‘Ghar Vaali Diwali’ is all about smiles, love and Maharashtrian food: दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जिससे सभी लोग अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मिलजुलकर और खुशी से मनाना पसंद करते हैं। जहां बात दिवाली को उत्साह और अपनों के साथ मनाने की आती है तो इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज भी हम से अलग नहीं हैं। बॉलीवुड के सभी सितारों में से एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जो हमेशा हमें अपने शानदार फेस्टिवल डायरी से हैरान और मोहित कर देती हैं, और वह और कोई नहीं बल्कि हमारी चहेती श्रद्धा कपूर [Shraddha Kapoor] हैं।
एक्ट्रेस अपने दिवाली का आनंद इस त्यौहार के दौरान बनाए जाने वाले महाराष्ट्रीयन क्षेत्रीय नाश्ते के साथ की। श्रद्धा ने एक तस्वीर साझा की जिसमें हम उन्हें हाथ में एक नाश्ते का प्लेट लिए हुए देख सकते हैं और एक्ट्रेस उस नाश्ते का काफी खुशी से स्वाद लेती हुई नजर आ रही है। उनके नाश्ते की प्लेट में हम शकरपारा, नमकपारे, गुझिया, चिवड़ा, भाकरवाड़ी, और कई अन्य व्यंजन देख सकते हैं। तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने उसे कैप्शन दीया की,”घर वाली दिवाली।”
श्रद्धा दिवाली के इस शुक्रवार को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जमकर मनाया। उन्होंने अपनी खास दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की। श्रद्धा कपूर विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के बाद सोशल मीडिया पर फॉलो की जाने वाली तीसरी सबसे मशहूर भारतीय कलाकार हैं। सोशल मीडिया पर उनके 75 मिलीयन फॉलोअर्स है।
काम के मोर्चे पर देखें तो, श्रद्धा कपूर लव रंजन के आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पहली बार होगा कि दर्शक रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को एक साथ बड़े पर्दे पर देखेंगे। उनके फैंस उनके इस सहयोग के लिए काफी उत्साहित हैं।
हमें अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।