Know more about Priyanka Chopra after her return to India: प्रियंका चोपड़ा के हिंदुस्तान वापस आने के बाद, अनुमान के आधार पर कई कहानियां बनाई जा रही है कि आखिर वह इंडिया वापस किस कारण की वजह से आई है। लेकिन, जो अनुमान थोड़ा सही प्रतीत हो रहा है वह असलियत में बिल्कुल गलत है।
पिंकविला में आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज किसी परियोजना के बारे में चर्चा करने के लिए यहां आई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि,”प्रियंका का विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली के साथ जुड़ाव बहुत पुराना है, और वे लंबे समय से किसी अन्य प्रोजेक्ट के लिए सहयोग करने के लिए तैयार हैं। निर्देशकों ने प्रियंका के साथ कुछ विचार और कहानियां भी साझा की हैं, और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए वह इस यात्रा के दौरान उनसे मिलेंगी। हालाँकि, यह बहुत लंबी यात्रा नहीं है और उसकी योजना इस यात्रा के दौरान जितना हो सके उतना समायोजित करने की है।”
लेकिन, विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली के करीबी सूत्रों का कहना है कि, यह रिपोर्ट बिल्कुल निराधार है।
संजय लीला भंसाली के करीबी सूत्र ने कहा कि,”उन्हें यह भी नहीं पता कि प्रियंका शहर में हैं, वह देर रात तक हीरामंडी की शूटिंग कर रहे हैं। अभी प्रियंका या किसी और के साथ कोई प्रोजेक्ट नहीं है।”
फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, जिनके साथ प्रियंका चोपड़ा ने सात खून माफ और कमीने जैसी परियोजनाओं में काम किया है, वह फिलहाल उनके साथ कोई भी परियोजना करने का विचार नहीं कर रही हैं।
निर्देशक के एक सूत्र का कहना है कि,”हालांकि, अगर उनके पास समय है, तो वह उससे मिलना पसंद करेंगे।”