Thalapathy Vijay’s cameo in ‘Jawan’: थलपति विजय [Thalapathy Vijay] साउथ के सबसे पॉपुलर और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उनके लुक्स और एक्टिंग के लाखों फैंस हैं, जो हमेशा उनके बारे में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। यहां उन सभी फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट आ रहा है।
विजय साउथ के सबसे अच्छे कलाकारों में से एक माने जाते हैं। एक्टर ने भले ही अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पूरी इंडिया में है। काफी समय से यह चर्चा चल रही है की एक्टर विजय शाहरुख खान [Shah Rukh Khan] की अपकमिंग मूवी ‘जवान’ में एक कैमियो रोल करेंगे। खैर आज यहां हमारे पास उससे रिलेटेड कुछ ऑफिशियल डीटेल्स है।
डेक्कन हेराल्ड की लेटेस्ट रिपोर्ट के हिसाब से, “थलपति विजय शाहरुख खान की जवान में 5 मिनट के कैमियो रोल के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इसकी शूटिंग कथित तौर पर सितंबर में चेन्नई में होगी। इस अपडेट को सुनकर उनके सारे फैंस काफी उत्साहित हैं। नयनतारा इस फिल्म की फीमेल लीड है। एक्टर विजय सेतुपति भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे।
इस पर आपका क्या ख्याल है? विजय और शाहरुख खान को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखने के लिए आप कितने उत्सुक हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं और अधिक अपडेट के लिए IWMBuzz.com बने रहे हैं।