Tiger Shroff unfollows Disha Patani on Instagram: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारों में से दो प्रमुख सितारे हैं, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani)। दोनों ही सितारों ने अपने दमदार अभिनय द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। हाल ही में, कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों अलग हो गए है। जहां तक खबरों की पुष्टि कि बात हैं, करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में जब दिशा पटानी के साथ उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया गया था। तब टाइगर ने इसका स्पष्ट और सीधे तौर पर जवाब देते हुए कहा था, कि वह सिंगल हैं। परंतु, जब भी टाइगर और दिशा को सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा जाता है, तो फैंस उन्हें बेहद पसंद करते है।
हालाँकि दोनों के बारे में कथित तौर पर कहा जा रहा था, कि वे दोनों का ब्रेकअप हो गया था। परंतु, दोनों ही सितारे ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो करना जारी रखा था। खैर, ऐसा लगता है कि अब कहानी में बदलाव आ गया है। हालांकि, दिशा पाटनी अभी भी इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ को फॉलो करती नजर आ रही है। किंतु, ऐसा लगता है कि टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सबूत के लिए नीचे स्क्रीनशॉट देखें-
अधिक अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ।