Take inspiration to style your Diwali festival like a diva in actresses-inspired Lehengas: साउथ की सुपर स्टाइलिश एक्ट्रेसेस के लहंगे लुक से प्रेरणा लेकर आप भी बनाइए अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश।

मालविका मोहनन से लेकर रश्मिका मंदाना तक, अपने दिवाली लुक के लिए आप इन एक्ट्रेसेस के स्टाइलिश लहंगा लुक से ले सकते हैं प्रेरणा

Take inspiration to style your Diwali festival like a diva in actresses-inspired Lehengas: दिवाली आने ही वाली है और चारों तरफ दीवाली की तैयारियां जोरों शोरों में शुरू हो गई हैं। अपने घर को फिर से नया रूप देने से लेकर चमकीले पेंट और टिमटिमाती लाइटों से सजाने तक। सभी लोग काफी उत्साहित हैं। लेकिन इन सबके बीच में जो प्रश्न आपके दिमाग में बार-बार आता है कि, इस दिवाली पर अपने लुक को कैसे स्टाइल किया जाए। तो यहां एक नजर डालिए, क्योंकि यहां हम आपके लिए रश्मिका मंदाना, कीर्ति सुरेश, रकुल प्रीत सिंह, और मालविका मोहनन जैसी बेहद स्टाइलिश साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस के आउटफिट से प्रेरणा लेकर लाए हैं लहंगे के कुछ आइकॉनिक कलेक्शंस।

१) कियारा आडवाणी [Kiara Advani] : शेरशाह फेम कियारा आडवाणी ने अपने लगातार हिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर और इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। कियारा बिल्कुल सही सेलिब्रिटी है जिनके लुक से प्रेरणा लेकर आप अपने दिवाली लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना सकती हैं। अपने इस दिवाली लुक को कियारा के इस ट्राइकलर यलो, पिंक और ऑरेंज सेक्विन लहंगे लुक की तरह से स्टाइल करें।

२) रश्मिका मंदाना [rashmika mandhana]: साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना वाकई नेशनल क्रश बन गई है। अपनी आने वाली फिल्म गुडबाय से वह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रश्मिका की तरह गोल्डन मेटैलिक लहंगे में अपने दिवाली लुक को रॉक कीजिए। डिजाइनर ब्लाउज के साथ गोल्डन मेटैलिक लहंगा बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगता है।

३) कीर्ति सुरेश [Keerthi Suresh] : कीर्ति सुरेश की तरह इस रेड कलर के लहंगे में अपने दिवाली लुक को और भी खास बनाइए। जटी कड़ाई से बना हुआ ब्लाउज और साधारण प्लेन रेड स्कर्ट आपके दिवाली लुक में चार चांद लगा देगा।

४) मालविका मोहनन [Malavika Mohanan]: मालविका मोहनन ने पीले नारंगी रंग के लहंगे को फूलों के प्रिंट के साथ स्टाइल किया, जिससे यह एक जरूरी पोशाक बन गया। गोल्डन डिज़ाइन वाले ब्लाउज़ और सफ़ेद दुपट्टे के साथ जोड़ी गई गॉर्जियस स्कर्ट उनके लुक को शानदार बना रही है।

५) रकुल प्रीत सिंह [Rakul Preet Singh]: अपने फेस्टिवल लुक को और भी खास बनाने के लिए रकुल प्रीत सिंह की तरह पेस्टल ब्लू लहंगा आजमा कर देखिए। एक्ट्रेस ने एक पेस्टल ब्लू कलर का प्लेन लहंगा पहना था और उसके साथ सेक्वीन एंबेलिश्ड ब्लाउज जोड़ा था। उनके जटिल कढ़ाई वाले शृग ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे।

हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको कौन सी एक्ट्रेस का लहंगा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया है। और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while