अमेरिकी मॉडल और हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन दुनिया की सबसे अमीर और प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हैं। किम कई कारणों से सुर्खियों में रहती हैं जिनमें उनके हॉट और बोल्ड फोटोशूट प्रमुख रहते हैं। पर इस बार किम अपने घर को लेकर चर्चा में हैं। आखिर हों भी क्यों ना अगर आप किम कार्दशियन जैसी सेलिब्रिटी हैं तो आपकी हर चीज चर्चित होनी ही चाहिए।
किम एक बेहद आकांक्षी महिला है जो कईयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। देश दुनिया में किम के करोड़ों फॉलोअर्स हैं जो उनसे जुड़ी हर जानकारी रखना पसंद करते हैं। पर क्या आप पता है किम के आलीशान बंगले की कीमत और उसके भीतर का नज़ारा? किम ने २०१४ में ही हिडेन हिल्स नाम से एक बंगला अपने नाम खरीदा जिसकी कीमत उस समय १२८ करोड़ थी। किम का यह आलीशान बंगला पांच एकड़ में फैला है जिसमें आपको दुनिया भर के ऐशो- आराम मिल जाएंगे, घर के अंदर की यह तस्वीरें इस बात को जाहिर करती हैं।
किम दुनिया भर में अपने फिगर के लिए जानी जाती हैं ऐसे में उनका फिटनेस प्रेम साफ नजर आता है। किम ने अपने घर में एक बड़ा जिम बनवाया है जहां वह कई घंटे बिताती हैं। जिम के साथ किम के घर में आपको मूवी थिएटर, डबल स्टरे प्लेरूम, मुजिक स्टूडियो मिलता है। अपनी अदाओं से घायल करने वाली किम ने अपने लिए हेयर सैलून, स्पा और मैसेज रूम भी है। इन सब के साथ खुद का डिजाइनर स्विमिंग पूल देखने मिलता है। किम के बंगले में सफेद रंग का अधिकतम उपयोग किया गया है जो पूरे घर को एक अलग चमक देता है।
हॉलीवुड और बॉलीवुड से अपने पसंदीदा कलाकारों और सितारों से जुड़ी हर जानकारी और अपडेट पाने के लिए बने रहें IWMBuzz.com के साथ!





