33 Years of Chandani: अनिल कपूर को फिल्म चांदनी के ठुकराने का आज भी हैं, मलाल

फिल्म चांदनी के 33 साल पुरे होने पर अनिल कपूर ने दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा को याद करते हुए कहा, मुझे फिल्म चांदनी को ठुकराने का आज भी हैं, मलाल

33 Years of Chandani: अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अनुपम खेर (Anupam Kher) फिल्म जगत के मशहूर दिग्गज अभिनेताओं में से दो हैं। ये दो दिग्गज अभिनेता अक्सर हमेशा साथ में नजर आते है।

अभिनेता अनुपम खेर ने हर बार की तरह इस बार भी अपने फिल्मी करियर के बारे में रोचक जानकारी अपने प्रशंसकों को ट्वीट द्वारा शेयर की। अनुपम ने ट्वीटर द्वारा अपने प्रशंसकों को जानकारी देते हुए कहा कि, दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म चांदनी को आज सफलतापूर्वक 33 साल‌ पुरे‌ हो गए है। आप को बता दें,‌ इस फिल्म में ऋषि कपूर और श्री देवी मुख्य भूमिका में थीं। इनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई‌ थी।

इसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर ने अपने स्ट्रगलिंग समय को याद करते हुए कहा, एक समय जब यश जी ने मेरा प्ले देखा था, तब उन्होंने कहा था, तुम्हारे साथ जरूर कुछ अच्छा होगा। साथ ही अभिनेता ने यह भी बताया कि आज सुबह जब वह और अनिल कपूर टहलने निकले थे तो, यश जी के घर के बाहर रूक कर उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए उनके चौखट पर माथा टेका।

फिल्म चांदनी के 33 साल पुरे होने पर अनिल कपूर ने दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा को याद करते हुए कहा, मुझे फिल्म चांदनी को ठुकराने का आज भी हैं, मलाल 1

अभिनेता अनिल कपूर ने भी यश जी को याद करते हुए लिखा, मुझे आज भी इस बात का मलाल हैं, की मैंने फिल्म चांदनी को ठुकरा दिया था। साथ ही अनिल कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और विनोद खन्ना को भी याद किया।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Wait for Comment Box Appear while