Times when Sara Ali Khan made an alluring appearance dressed in Lehengas like a pro: यहां सारा अली खान के कुछ बेहतरीन और शानदार लहंगे लुक्स पर एक नजर डालिए।

सारा अली खान के भव्य एंबेलिश्ड लहंगा लुक्स पर डालें एक नजर

Times when Sara Ali Khan made an alluring appearance dressed in Lehengas like a pro: सारा अली खान [Sara Ali Khan] बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस है, जो हमेशा अपनी स्टाइलिश फैशनेबल विकल्पों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका मासूम और विनम्र व्यवहार दर्शकों को बेहद पसंद है। अगर बात उनके स्टाइलिश और फैशनेबल लुक्स की करें तो, एक्ट्रेस का फैशन गेम हमेशा पॉइंट पर रहता है। चाहे वह ट्रेडिशनल आउटफिट हो या वेस्टर्न आउटफिट्स एक्ट्रेस अपने हर अवतार को बखूबी कैरी करती हैं। यहां सारा अली खान के कुछ खूबसूरत जटिल काम वाले एंबेलिश्ड लहंगो पर एक नजर डालिए-

१) एक बार एक्ट्रेस को एक शानदार क्रीमी पेस्टल लहंगा पहने हुए देखा गया था। जटिल फ्लोरल डिज़ाइन को मैचिंग स्कर्ट के साथ डायमंड और पर्ल ऑफ-शोल्डर पफी स्लीव्स ब्लाउज़ से अलंकृत किया गया है। अपने इस शानदार आउटफिट में सारा बेहद खूबसूरत लग रही थी। अपने लोग को और भी खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने डायमंड इयररिंग, न्यूनतम मेकअप और अपने सिल्की बालों का सहारा लिया था।

२) एक्ट्रेस को एक बार लाल रंग का डिजाइनर लहंगा पहने हुए देखा गया था जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन और लैसी स्लीव्स ब्लाउज़ जोड़ा गया था। लहंगे में उनके आकर्षक कर्व्स शानदार तरीके से फ्लॉन्ट हो रहे थे। साथ ही उन्होंने अपने लुक को मैचिंग एक्सेसरीज से कंप्लीट किया था। उनकी तस्वीरों पर एक नजर डालिए।

३) एक्ट्रेस के इस इंडो वेस्टर्न लहंगे ने वाकई सबका ध्यान आकर्षित कर लिया था। एक्ट्रेस ने अपने एंबेलिश्ड हैवी लहंगे के साथ एक सेटिन बलून स्लीव्स का ब्लाउज जोड़ा था। उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए इसे कॉम्प्लीमेंट्री ज्वेलरी सेट के साथ पेयर किया।

सारा अली खान को आखरी बार बड़े पर्दे पर उनकी मूवी अतरंगी रे में देखा गया था जिसमें वह साउथ इंडियन एक्टर धनुष के साथ नजर आई थी। फिल्म ने वाकई दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

सारा अली खान का कौन सा लुक आपको सबसे ज्यादा पसंद आया हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while