किशोर कुमार के अलग अलग भाषाओं में शानदार गाने

४ अलग भाषा में किशोर कुमार के गाने

किशोर कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही बहुमुखी गायक है। वे अपने मस्तमगन और अनोखे आवाज़ के लिए मशहूर है। किशोर कुमार सिर्फ गायक ही नही बल्कि, लेखक, निर्दर्शक, निर्माता भी थे। जिन्होंने अपने कौशल के पिटारे से एक के बाद एक नए कौशल दुनियाँ के समक्ष रखकर सबको खुश किया। लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे बहुत ही दिग्गज कलाकारों के साथ एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। जिन्हें लोग आज भी उत्साह और खुशी से सुनते है। योडलिंग के राजा कहलानेवाले किशोर दा ने जब अपने आवाज़ में योडलिंग की तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। क्या आप जानते है उन्होंने केवल हिंदी भाषा में नही बल्कि बहुत सी दूसरी भाषाओं में भी सुंदर और हिट गाने गाये है।

के एल सहगल उनकी प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कभी कोई संगीत की तालीम नही ली थी लेकिन उनकी मीठी आवाज़ सुन कोई भी यह कह नही सकेगा कि उन्होंने संगीत में तालीम ना ली हो। और यही बात तो उनकी खास है। वे मस्त मौला होके हर पल को आनंदित कर जीते थे। उन्होंने गुजराती, असामी, बंगाली, कन्नड़, मराठी आदि भाषों में एक से बढ़िया एक गाने गाए जिन्हें फैंस आज भी बेहद पसंद कर रहे है।

  1. खाटी मीठी वांगनी
  2. अश्विनी ये ना
  3. ऐ की होलो
  4. पाखी राज घोरा
  5. चलती का नाम गाड़ी
About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while