पवन सिंह का गाना मेहरी चल गईल मईका यूट्यूब पर धूम मचा रहा है!

पवन सिंह का गजब भोजपुरी गाना 'मेहरी चल गईल मईका' दर्शकों के बीच हुआ काफी पॉपुलर

भोजपुरी गाने किसी भी शाम को रंगीन बनाने में सफल हो जाते है। पवन सिंह जिन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का एक्शन हीरो कहा जाता है अपने हॉट बॉडी और दमदार एक्शन से तो दिल जीतते ही है लेकिन आये दिन एक से बढ़कर एक गाने गाकर भी अपने फैंस को दीवाना कर देते है। उनका गाना लगावेलु जब लिपिस्टिक इतने वर्ष बाद भी बहुत प्रसिद्ध है। भारत तो क्या विदेश में भी इस गाने को बड़े ही जोरो शोरो से सुना जाता है। पवन सिंह बहुत ही कौशल कलाकार है। लॉरेन जी जैसी महान कलाकार के साथ भी हिंदी गाने कमरिया हिला रही है में ज़बरदस्त एंट्री कर सभी के होश उड़ाए है। हमें तो लगता है पवन सिंह बहुत जल्द बॉलीवुड में भी छा जाएंगे आपका क्या कहना है दोस्तों? खैर पवन सिंह अब अपने बड़े ही धमाकेदार गाने मेहरी चल गईल मईका लेकर आ गए है। और यूट्यूब पर लोग इस गाने को बेतहाशा पसंद कर रहे है।

यह भी पढ़िये -IWMBuzz Hindi

पवन सिंह एक से एक हिट गाने लेकर आ जाते है और अपने फैंस के मनोरंजन में कोइ कमी नही रखते है। इस बार लॉकडाउन के दौरान भी वे बहुत ही मज़ेदार मुद्दे पर गाना लेकर आये है। सभी शादीशुदा मर्द इसी गाने का तो इंतज़ार कर रहे थे। पतियों के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है जब बीवी मायके चली जाए? पवन सिंह का यह गाना पतियों की खुशी बहुत ही मज़ेदार तरीके से ज़ाहिर करता है। आप सुनकर एकदम प्रसन्न हो जाएंगे।

यह भी पढ़िये -IWMBuzz Hindi

सुनिये यहाँ पवन सिंह का नया गाना मेहरी चल गईल मईका और कमेंट में ज़रूर बताइये कैसा लगा यह गाना?

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while