माधुरी थिरकती हुई इन अलका याग्निक के गानों पर!

ये गाने अलका याग्निक ने माधुरी दीक्षित के लिए गाये थे

अलका याग्निक 90 के दशक की बहुत ही सुप्रसिद्ध गायिका है। उनके मधुर आवाज से लोग अपना दिल हार देते। उन्होंने अब तक बहुत से हिट गाने गाए हैं। हमेशा ही उनकी आवाज़ में गीत बहुत ही खूबसूरत लगते है। डांसिंग क्वीन माधुरी जिसके सेंकडो लोग दीवाने है। अलका ने उनके लिए एक से एक हिट गाने गाये है। भले ही एक जमाना गुज़र गया लेकिन उन गानों की मेहक अभी तक चहक रही है। लोग आज भी दिल खोलके उन गानों का आनंद उठाते है।

एक तरफ़ नृत्य की रानी माधुरी और एक तरफ संगीत की रानी अलका। दोनों ही अगर साथ आ जाये तो मज़ा और भी दोगुना ज़्यादा बढ़ जाता है। उस दशक या इस दशक की बात करें माधुरी सबसे सुंदर डांसर रही है। जिनकी अदा और मुस्कुराहट से प्रशंसक घायल ही हो जाते है। वही संगीत की रानी अलका की आवाज़ में वही मिठास आज भी है। लोग उनकी आवाज़ में गाने सुनकर आज भी उतने ही उत्साही और खुश हो जाते है।

माधुरी ने तेज़ाब फ़िल्म के गाने ‘एक दो तीन’ पर धूम मचा दी। हर कोई उनके जैसे नाचने की कोशिश करता। उस प्रसिद्ध गाने को भी अलका ने गाया है। अलका की आवाज़ बहुत ही जादुई है जिसके कारण हमें यह गाना सुनने में भी मज़ेदार लगता है और माधुरी की खूबसूरत अदाओं और डांस के दीवाने तो हर गली गली में मिलेंगे।

संगीत के बिना नृत्य अधूरा और नृत्य के बिना संगीत अधूरा है। यह बहुत ही अच्छी तरह से माधुरी और अलका हमें दर्शा देते है। अलका के गाये हुए गानों ने माधुरी के डांस और गानों में और भी चार चाँद लगा दिये।

आइये यहाँ सुनते है माधुरी के हीेट गाने अलका की आवाज़ में।

एक दो तीन

मेरा दिल तेरा आशिक़

तुमने अगर प्यार से

किसी दिन बनूँगी में राजा की रानी

बड़ी मुश्किल

देखा है पहली बार

पालखी में होके सवार

चोली के पीछे क्या है

अँखियाँ मिलाउ कभी अँखियाँ चूराउ

फूल मांगु ना बहार मांगु

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while