दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का बहुत ही शानदार गाना सुनिए!

देखना ना भूलें दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का हिट भोजपुरी गाना 'लव दहेज़'

भोजपुरी फिल्मों के कुछ सितारे जो कि कभी भी भुलाये नही भूले जाते। हर बार इतने नए और अनोखे कन्सेप्ट में काम करते है। हर किसीके होश उड़ा देते है। आज कल भोजपुरी फिल्म बहुत ही हटके अंदाज़ों में दिखाई दे रही है। भोजपुरी फिल्मी जगत के सितारें दिनेश लाल उर्फ निरहुआ और आम्रपाली साथ में बहुत ही बेहतरीन लगते है। इनकी जोड़ी की 2019 में बेहद खूबसूरत फ़िल्म आयी जिसका नाम ‘लव दहेज’ है। इसका टाइटल गाना हर किसीकी ज़ुबान पर है।

बहुत ही गज़ब का है यह गाना। लव किये हो तो दहेज कैसा! वो समय बीत गया जब लड़की शर्म से लाल हो जाती है अब तो ज़माना बेबाक अदाएं बिखेरने का है। बस इसीके चलते आम्रपाली ने तो गाने में आग ही लगा दी। निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। गाने में निरहुआ ने बहुत ही मज़ेदार रैप किया है। उनके रैप को सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। संगीतकार विनय विनायक ने बहुत ही मनोरंजक संगीत दिया है। और कोरियोग्राफर की तौर पर ज़ी टीवी पर आनेवाले शो डांस इंडिया डांस के कंटेस्टंट मयूरेश वाडकर ने बहुत ही निराले और आनंदमय तरीके से यह गाना कोरियोग्राफ किया है।

गाने में दोनों बेहद स्टाइलिश और अच्छे लग रहे है। आम्रपाली ने भूरे और बेज रंग के शेडेड गाउन में निरहुआ के साथ लटके झटके लगाती हुई दिखाई दी। निरहुआ भी बहुत ही कमाल के शर्ट लुक्स में दिखाई दिए। सच्चमुच दोनों की केमिस्ट्री साथ में बहुत प्यारी लगती है।

आइहे सुनते है निरहुआ और आम्रपाली का ये ज़बरदस्त गाना ‘लव दहेज’!

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while