आईपीएल २०२० मे मुंबई इंडियन्स ने बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हुए नॉकआउट मे अपनी जगह पक्कि कर ली है। इस परफॉर्मेंस के पीछे सभी खिलाड़ियों का अवदान रहा है। इस सीजन मे इशान किशन भी काफी अच्छे फॉर्म मे नज़र आ रहे है। आरसीबी के खिलाफ उनकी ९९ रनों की पारी कोई नहीं भूल सकता। हलाकि मुंबई इंडियन्स आखिर मे वो मैच जीत नही पायी लेकिन उनके प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया, खास कर उनकी गर्लफ्रेंड का।
ये भी पढ़ें -IWMBuzz Hindi
रिपोर्ट्स के मुताबिक २०१७ की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी अदिति हुंडिया है इशान कि गर्लफ्रेंड। पिछली बार की आईपीएल फाइनल मे भी उनको देखा गया था मुंबई इंडियन्स को चीयर करते हुए। तभी से सभी उनको इशान किशन की गर्लफ्रेंड बोल रहे थे। इसबार भी आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद अदिति ने इंस्टाग्राम पे इशान की वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे आप पर बहुत बहुत गर्व है बेबी।’ आपको बता दे की अदिति २०१८ मे मिस सुपरनेचुरल इंडिया भी रह चुकी हैं।
तो कैसा लगा आपको उनके बारे में जान कर? दीजिये अपनी राय नीचे कॉमेंट सेक्शन मे।
स्पोर्ट्स और सेलेब्रिटीज से जुड़ी बाकी खबरों के लिए बने रहिए और साबस्क्राइब करे आज ही IWMBuzz.com