रोहित शर्मा एक बहुत ही गज़ब क्रिकेट खिलाड़ी है। हर किसीके वे पसंदीदा खिलाड़ी है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में बहुत कामयाबी हासिल की है। लेकिन आज हम उनके क्रिकेट के बारे में नही बल्कि उनके ज़िंदगी के प्यार उनकी पत्नी रितिक सजदेह और उनकी प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें: IWMBuzz Hindi
उनकी पहली मुलाकात 2008 में रीबॉक ब्रान्ड की शूटिंग पर हुई। रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर और युवराज सिंह की मुह बोली बहन होने के नाते उनके साथ शूट पर आई। युवराज ने एक भाई होने के नाते माजाक में ही कह दिया की उनकी बहन से दूर रहे। लेकिन नियति के खेलने उन दोनों को और भी करीब लाकर एक दोस्ती का रिश्ता बना दिया। वही से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। बहुत ही गहरी दोस्ती होने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। रोहित ने रितिका को बहुत ही शानदार तरीके से प्रोपोज किया। रोहित ने रितिका को उनके घर से उन्हें बोरिवली स्पोर्ट्स क्लब ले गए और घुटनों पर बैठकर हाथों में अंगूठी लिए अपने प्यार का इज़हार कर दिया। और रितिका ने आखिर हाँ कर दी। 2015 में दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए।
बहुत ही खुशी और प्यार से दोनों एक दूजे जे जीवनसाथी बन गए। 2018 में उनके घर पर एक छोटे मेहमान ने दस्तक दी। और रोहित का बहुत ही खुशनुमा परिवार बन गया।







