अर्जुन बिजलानी टीवी इंडस्ट्री के बहुत ही बड़े और जाने माने सितारे है। वे ना केवल टीवी पर छाए रहे बल्कि बॉलीवुड में भी उन्होंने कदम जमाये। अर्जुन बिजलानी अपनी स्टाइल और हॉट लुक्स के लिए मशहूर है। बहुत से सफल धारावाहिक जैसे लेफ्ट राइट लेफ्ट, मिले जब हम तूम ,नागिन, आदि अर्जुन बिजलानी ने अपने अभिनय और मस्ताने अंदाज़ से दिल जीते। उनके स्टाइल से हर दूसरे युवा प्रेरणा लेते है। चाहे कोई भी अवसर क्यों ना हो चाहे वो टीवी पर धारावाहिक हो या रियालिटी सो अर्जुन बिजलानी अपनी अदाओं से घायल कर ही देते है।
यह भी ज़रूर पढिये – IWMBuzz Hindi
यह रूपवान अभिनेता अर्जुन ने बहुत से रियलिटी शो किये जिसमें वे कभी एक होस्ट के तौर पर नज़र आये तो कभी एक प्रतिभागी। अर्जुन को अब तक बहुत से प्रसिद्ध रियलिटी शो में देखा गया। जिसमें उनका स्टाइल वाकई खूबसूरत और नायाब था। वे कलर्स चैनल पर डांस दीवाने नामक शो में होस्ट के तौर पर नज़र आये उन्होंने इस शो में हर किसीका बेहद मनोरंजन तो किया ही लेकिन हर बार ही अपने फैशनेबल लिबास से सबके होश उड़ाए। उनके स्टाइलिश सूट लुक्स बहुत ही लोकप्रिय बन गए। उनपर यह सूट लुक्स बेहद जच भी रहे थे। वे यू टीवी बिंसदास के रियलिटी शो डेल इंस्पिरोन रोड डायरीज में भी बहुत ही स्मार्ट लग रहे थे। प्रसिद्ध शो झलक दिखलाजा में वे एक प्रतिभागी थे और हर बार ही डांस के साथ उनके स्टाइलिश लुक सबको पसंद आये।
कलर्स के बहुत ही अनोखे शो किचन चैम्पियन में भी अर्जुन बहुत कुल और अच्छे लग रहे थे। इस शो के भी कही दीवाने है जिन्हें अर्जुन की मस्ती के साथ उनका फैशन सेंस भी बहुत भाया।
यह भी ज़रूर पढिये – IWMBuzz Hindi
देखिये यहाँ अर्जुन के रियालिटी शो के कुछ अनोखे स्टाइल।








