Muohit Joushi answers fun rapid fire segment questions: देखिए मुओहित जौशी ने इन सवालों का कैसे दिया जवाब।

एक्टर मुओहित जौशी ने हमारे सवालों के दिए कुछ मजेदार जवाब, यहां डालिए एक नजर

Muohit Joushi answers fun rapid fire segment questions: मुओहित जौशी [Muohit Joushi] टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और यंग कलाकारों में से एक हैं। एक्टर को ये तेरी गलियां, नागिन 2, चंद्र नंदनी, बड़े भैया की दुल्हनिया जैसी परियोजनाओं में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। फिलहाल एक्टर सीरियल ‘शुभ शगुन’ में अपने बेहतरीन अभिनय कौशल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर ने हमारे मजेदार रैपिड-फायर सेगमेंट के लिए दिए कुछ मजेदार जवाब। यहां देखिए-

• अपना वर्णन आप 3 शब्दों में कैसे करेंगे?

मैं एक शांत, प्यार करने वाला और स्पोर्टी व्यक्ति हूं।

• क्या आपको टैटू बनवाना पसंद है?

बिल्कुल नहीं।

• इस युग के अलावा, आप कौन से युग में जन्म लेना पसंद करते?

मैं चाहता हूं कि मैं 80 के दशक में जन्म लूं, क्योंकि आज की तुलना में तब का जीवन ज्यादा सरल था।

• अगर आपके पास कोई सुपरपावर होती, तो वह कौन सी होती है?

मुझे ऐसी सुपरपावर चाहिए जिससे मैं उन लोगों की मदद कर सकूं जो काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

• क्या आप अपने किसी फैन को कभी डेट करेंगे?

हां, बिल्कुल।

• क्या आप नहाते वक्त गाना गाते हैं? अगर हां, तो कौन सा गाना आपका पसंदीदा है?

म्यूजिक मेरी जिंदगी है। मैं कहीं भी और कभी भी गाना गाना पसंद करता हूं।

• आपका कोई अजीब सपना?

कि‌ मैं इस दुनिया में इकलौता इंसान बचा हूं।

• आपका सबसे बड़ा डर क्या है?

सपनों में, बड़ी ऊंचाई से नीचे गिरना।

• कोई डेस्टिनेशन जहां, जान आपका सपना हो?

नॉर्वे। मेरी इच्छा है कि मैं एक बार वहां जाऊं।

• आपका पसंदीदा पास टाइम?

हर संभव तरीके से ज्ञान प्राप्त करना।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while