कुमकुम भाग्य: अभि और प्रज्ञा के रोमांटिक कॉमेडी सीन्स

कुमकुम भाग्य: अभि और प्रज्ञा के रोमांटिक कॉमेडी सीन्स

कुमकुम भाग्य सबसे अधिक पसंद किए जानेवाले शो में से एक है। ज़ी टी वी का यह शो देश के घर घर में देखा जाता है। इसकी कहानियों से मन उब नही जाता बल्कि और भी मज़ा आता है। कुमकुम भाग्य की कहानी ने अब तक काफी सारे नए मोड़ लिए और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।

दर्शकों को कहानियों के ये नए मोड़ तो ज़रूर पसंद आये है लेकिन उससे भी ज़्यादा अभि और प्रज्ञा के कुछ मस्तीभरे अंदाज़ भी बेहद पसंद आये है। अभि और प्रज्ञा की जोड़ी बहुत ही खट्टी मीठी है। जितना प्यार है उससे काफी ज्यादा तकरार है। अभिज्ञा की जोड़ी एक दूसरे के साथ कोई न कोई बहस करने लग जाते है। क्या आपको याद है प्रज्ञा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अभि ने एक भेस बदला था। भूत बनकर डराने की कोशिश उनकी प्रज्ञा को खुश कर गयी। अभि बहुत सी प्यारी हरकतें करते है प्रज्ञा के लिए।

कभी कभी तो इनके लड़ाई झगड़े देखकर सोच में पड़ जाते है हाय अब क्या होगा? लेकिन दूसरे ही क्षण अभि और प्रज्ञा दोनों साथ दिखाई देते है। इनकी यही तकरारे तो दिलों को खुश कर जाती है। बात बात पर लड़ना और प्यार जताना तो कोई इनसे सीखे! अभि के जन्मदिन का भी एपिसोड बहुत ही मज़ेदार और अनोखा था जहाँ प्रज्ञा नशे में धुत पागलपंती करती हुई नजर आयी। दोनों ही बहुत व्यंग्यात्मक लग रहे थे।

इनकी जोड़ी तो बेमिसाल है और हमेशा ही रहेगी।अभि और प्रज्ञा के यह सारे प्यारे एपिसोड्स तो देखने बनते ही है। तो चलिए हम आपको इनके रोमांटिक फन्नी एपिसोड दिखाते है यहाँ।

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while