ज़ी टी वी पर आनेवाला शो कुमकुम भाग्य देश के हर घर में देखा जाता है। सभी लोग इस शो की कहानियां करते आ रहे है पसंद। 2014 से शुरू हुआ और अब तक बहुत ही अच्छी तरह से चल रहा है। इस शो की टी आर पी हमेशा बढ़ती ही नज़र आई है। दर्शकों ने एक आदर्श बेटी के किरदार में सृति उर्फ प्रज्ञा को बेहद पसंद किया। दर्शकों ने इनसे खूब सारी बातें भी सीखी। प्रज्ञा को सिर्फ एक आदर्श बेटी ही नही बल्कि अभी के साथ इनके प्यार और तकरार भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।
अगर बात करें प्रज्ञा के लूक की तो बता दें आपको की जब शुरुवाती दौर में सृति झा प्रज्ञा के रूप में दर्शायी गयी थी तब वे बहुत डरी और सहमी सी दिखाई गई लेकिन बहुत ही प्यारी और नेक ख्यालों की। पर आत्मविश्वास उनमें कही भी नही नज़र आता था। पर उनका स्वभाव चाशनी सा मीठा दिखाया गया। ये तो उनके आत्मीय हाव भाव की बात है लेकिन उनकी स्टाइलिंग भी उस समय बहुत ही सादगी से भरपूर थी जो कि चश्मे पहने नज़र आती थी और पेस्टल रंगों की अनारकली में वे दिखाई गई।
लेकिन वक़्त के साथ साथ वे इतनी बदल गयी कि हर कोइ उन्हें देखकर आश्चर्य में ही पड़ गया पहले जो लड़की डरी और सहमी सी हुआ करती थी और जो किसीके सामने ज़्यादा बोला भी नही करती थी वो आज छुरी की तरह तेज़ और मिर्ची की तरह तीखी लगती है। प्रज्ञा के लुक में भी एक आत्मविश्वास और बेबाकपन नज़र आता है। यह सब कुछ उनके बदले रूप का कमाल है। लेकिन उनका चाशनी सा मीठा स्वभाव अभी भी वैसे ही बना हुआ है। उन्होंने इंडो वेस्टर्न तरीके के लीबास चुने और उनका साड़ी लुक तो माशाल्लाह बेहद खूबसूरत लगता है। मॉडर्न मेम बनकर अभी को भी उंन्होने चौका दिया। वे काफी बार बहुत से अनोखे ब्लाउज़ डिजाइंस में नज़र आई है। वे फ्लोरल साड़ियों में दिलखुश कर देती है। उनपर फ्लोरल साड़ियां काफी जचती है और उंन्होने इसे एक ट्रेंड ही बना दिया है। उनकी हँसी में भी एक अलग तरह की बात है। वे पहले से ज़्यादा स्टाइलिश और हॉट लगने लगी है इन फ्लोरल साड़ियों में।
आइये उनके फ्लोरल साड़ी लुक पर एक नज़र डालें।





