छोटे पर्दे पर पार्थ समथान बहुत छाए हुए है। अपने अभिनय और अपने लुक्स से कही सारी लड़कियों को घायल कर रहे है। पार्थ अपने पहले शो कैसी ये यारियां से लड़कियों के दिलों की धड़कन बन गए। और बहुत सी लड़कियां उनकी दीवानी हो गयी।
पार्थ ने कैसी ये यारियां से तो पहले ही दिल जीत लिया था फिर उन्होंने अनुराग बनकर अपने अभिनय में और भी कमाल कर दिया। पार्थ और एरिका की केमिस्ट्री तो हर किसीके लबों पर है। लोग उन्हें बेहद पसंद करते है। पार्थ सिर्फ अभिनय और अपनी अदाओं के लिए ही नही , उनके स्टाइल और फैशन के लिए भी युवाओं में बहुत मशहूर है।
बहुत सारे लोग उनकी तरह दिखना चाहते है, उनकी तरह स्टाइल करना चाहते है। पार्थ का स्टाइल काफी रॉयल और सिंपल है। उन्हें ज़्यादा अतरंगी या एक्सपेरिमेंटल लुक्स में नही देखा जाता। परंतु वे कुछ भी पहने, लगते तो वे बहुत ही स्मार्ट और आकर्षक है।
पार्थ ने अब तक बेहद अलग अलग तरह के कुर्ते पहने है। और बहुत ही सुंदर रंगों में पहने है। कौन कहता है कि लड़कों पर गुलाबी रंग अच्छे नही लगते लगता है उन्होंने पार्थ को गुलाबी रंग के कुर्ते पहने नही देखा अब तक। वे अत्यंत रमणीय और तेजस्वी लगते है उसमें। यही नही उन्होंने अब तक बहुत से अवसरों पर सुंदर तरह के कुर्ते लुक्स लिए है।
उनकी बॉडी भी बहुत फिट और सुंदर लगती है जब वे ब्लेजर पहनते है तो। उनपर ब्लेजर लुक्स बेहद स्टाइलिश लगते है। हाथो में घड़ी और परफेक्ट हेयरस्टाइल में बहुत अच्छे लगते है पार्थ। पार्थ को बहुत से अवसरों पर देखा गया है ब्लेजर्स पहने। वे कभी फॉर्मल लुक में तो कभी कूल लुक देते है सेमि फॉर्मल पहने। वे ब्लेजर को कभी गहरे रंग के टी शर्ट तो कभी फ्लोरल शर्ट्स के साथ पहनना पसंद करते है।
आइये उनके कुर्ते और ब्लेज़र लुक्स के फोटज यहाँ देखें।
अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे IWMBuzz.com पर।







