स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल “ये रिश्ते प्यार के” की सबसे फेवरेट जोड़ी अबीर और मिष्टी यानी शाहीर शेख़ और रिया शर्मा अब और भी ज़्यादा लोगों को पसंद आने लगे है। रोमांस दर्शकों को बेहद पसंद है। दर्शकों को अबीर और मिष्टी के रोमांटिक सीन ने बहुत लुभाया। दोनों के बढ़ती धड़कनों की रफ़्तार दर्शक भली भांति महसूस कर सकते है। इस सीन ने दर्शकों को खूब लुभाया। अबीर और मिष्टी की बढ़ती नजदीकियां लोगों को शो से जोड़े रखा है।
सालों से चली आ रही स्टार प्लस के शो “यह रिश्ता क्या कहलाता हैं” के सबसे बेस्ट और सबके फेवरेट जोड़ी कार्तिक और नायरा, छोटे पर्दे के टॉप बेस्ट कपल में से एक हैं। उनके बीच का प्यार और एक दूसरे के प्रति देखभाल बाकी कपल्स के लिए एक उदाहण है। मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी ऑनस्क्रीन बहुत ही प्यारी लगती है।
यह भी पढ़ें: IWMBuzz Hindi
एरिका और पार्थ समथान की जोड़ी को हर बच्चा पसंद करता है।।इनकी जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रहीं हैं। ये दोनों बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा और अनुराग का किरदार निभा रहें हैं। दोनों ही एक दूसरे से बिछड़ते तो है लेकिन मिल भी जाते हैं।
तो बताईए कौन से कपल है आपका फेवरेट।
टीवी से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए और सब्सक्राइब करें आज ही IWMBuzz.com


