कुंडली भाग्य लोकप्रिय ज़ी टीवी शो अपनी दिलचस्प कहानी और मनोरंजक जोडी के साथ सभी का मनोरंजन करता है।
करण और प्रीता एक लोकप्रिय जोड़ी के रूप में सामने आते हैं। अभिनेता धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या, जो अपने किरदार को बखूबी निभाते हैं, बहुत अच्छी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखाते हैं। जोड़ी का एक और पहलू है टशन और उनके होने वाले झगड़े हैं।
कोई संदेह नहीं है कि दोनों रोमांटिक सीन में बहुत प्यारे लगते है, लेकिन वे अपने नोक-झोंक से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।
शो में एक और जोड़ी जिन्हें बहुत प्यार किया जाता है वो है सृष्टि और सैमी की जोड़ी।
सृष्टि का किरदार अंजुम फकीह द्वारा शानदार तरह निभाया जा रहा है जबकि समीर उर्फ सैमी का किरदार अभिषेक कपूर द्वारा प्रभावी रूप से निभाया जा रहा है। जब वे एक साथ होते है तब शानदार नजर आते हैं और उनकी केमिस्ट्री सुंदर होती है। इसके अलावा, उनके प्यारे झगड़े सभी प्रशंसकों का बहुत मनोरंजन करते है।
कुंडली भाग्य में किस जोड़ी की नोंक झोंक आपको बहुत पसंद आती है ?
प्रीता – करण या सृष्टि – सैमी ?