आखिर क्यों इतना पसंद किया जा रहा है कुमकुम भाग्य

जानिए कुमकुम भाग्य इतना लोकप्रिय क्यों है

जी टी वी के शो कुमकुम भाग्य की अगर बात करें तो ये लगातार पाँच वर्ष से दर्शकों का मनोरंजन किये जा रहा है, बिना कीसी रुकावट से अब तक बहुत ही अच्छी तरह चल रहा है। आज जानते है सभी कारण कुमकुम भाग्य को क्यों इतना पसंद किया जा रहा है लोगो में।

अभिज्ञा की जोड़ी-

ये तो सबसे बड़ा कारण है। क्योंकि दोनों ही किरदार बेहद अलग है एक दूजे से। दोनों भी अपने अपने तरीके से निभा रहे है और जभी दोनों एक साथ आते है स्क्रीन पर तो सबकी धड़कने तेज़ हो जाती है इनके प्यार को देखकर। इनमें प्यार के साथ ही तकरार भी नज़र आती है। मिठी नोक झोक से सबको खुश कर जाते है अभि और प्रज्ञा।

पाँच साल की लंबी छलांग-

शो में पाँच साल बाद अब क्या हो रहा है वो बातें बहुत ही मज़ेदार तरीके से दर्शायी गयी है। जहाँ अभि और प्रज्ञा के बीच दरारे पड़ती नज़र आ रही है और दोनों अलग होते हुए दिखे और उनकी बेटीयां प्राची और रिया का प्रवेश हुआ है। दर्शकों को ये नया मोड़ बहुत ज़्यादा अच्छा लग रहा है और सब नज़र गड़ाकर बैठे है कि आगे अब और क्या देखने मिलेगा।

सपनों की दुनियाँ में अभि और प्रज्ञा-

अपने प्यार से सभी के दिलों में प्यार उजागर कर देने में अभि और प्रज्ञा हमेशा कामयाब रहते है। इनके प्यारे सपने और उसमें रोमांस दर्शकों को बहुत भा जाता है।

हर वक़्त कुछ नया और चौका देने वाला-

हर वक़्त कहानी को मज़ेदार और रोमांचक बनाने के लिए कुछ ना कुछ अनोखा तो ज़रूर बताते है जैसे कि अपहरण, अपघात, दुर्घटना, शादी जिसके कारणवश टी आर पी भी बहुत मिलती है और दर्शक भी उत्साही हो जाते है यह जानने के लिए की आगे अब क्या होगा।

तो यही सब कारण की वजह से ज़ी टी वी का कुमकुम भाग्य इतना लोकप्रिय है।

ऐसी मजेदार ख़बरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ IWMBuzz.com पर।

About The Author
संपादकीय टीम

भारतीय टेलीविजन समाचार, ओटीटी समाचार और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, रचनाकारों, सेलिब्रिटी समाचार और शो को कवर करने वाली टीम।

Wait for Comment Box Appear while