स्टार प्लस के धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रसिद्ध किरदार जो कि निभा रहे है मोहसिन खान और शिवांगी जोशी यानी आप सभी के पसंदीदा कार्तिक और नायरा अपनी प्यार की फुलझड़ियाँ स्विट्जरलैंड में लगाते हुए नज़र आये थे।
दरहसल अपनी शादी के बाद अपना हनीमून स्विट्जरलैंड में मानते हुए दिखाई दिए। जहा दोनों का प्यार और भी रंगीन नज़र आया। दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते नज़र आये। और इतने खूबसूरत लम्हें साथ बनाये की कोई भी दर्शक उनसे अपनी आँखें हटा ना सका।
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की ऑन स्क्रीन जोड़ी बहुत ही लाजवाब है। कायरा ने अपने विवाहिक जीवन की कितनी खूबसूरत शुरुवात की है! दोनों में बेपनाह मोहोब्बत छलक रही है। इस जोड़ी की यही खासियत है कि एक दूसरे के लिए बेहद प्यार का फितूर और जुनूनीयत नज़र आता है ।
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी की तरह सदाबहार लग रही थी जोड़ी इनकी। आपको इनका रोमांस ज़रूर याद दिला देगा शाहरुख और काजोल की फ़िल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के कुछ प्यार भरे सीन्स।
नायरा बहुत ही खूबसूरत गुलाबी रंग की साड़ी में दिखी और कार्तिक भी गुलाबी शर्ट और सफेद रंग की पतलून पहने नजर आए। दोनों का ये अंदाज बहुत ही अच्छा लग रहा था।
आइये दोनों के कुछ खूबसूरत पल को फिर से जीते है। आपको दिखाते है उनके रोमांटिक फोटोज स्विट्ज़रलैंड से।






