Bade Achhe Lagte Hain 2: सोनी एंटरटेनमेंट (Sony Entertainment) टेलीविजन का लोकप्रिय धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) में दिलचस्प एपिसोड का आगमन शुरू है। शो ने दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। जैसा कि अब तक हमने देखा हैं, राम पीहू और प्रिया के बारे में अपने दोस्तों से सलाह लेता है। बाद में, वह पीहू के लिए वफ़ल बनाने का सामान लेकर प्रिया के घर जाता है। राम और प्रिया पीहू की शिक्षा को लेकर चर्चा करते है।
बाद में, राम पीहू को अपने घर ले जाता है, जहाँ वह अपनी माँ के बिना रात बिताती है। प्रिया राम को पीहू की देखभाल करने में मदद करने के लिए कपूर हवेली पहुंचती है। लेकिन, प्रिया के बीमार होने के कारण राम की चिंता दोगुनी हो जाती है। तब राम और प्रिया उस समय के बारे में बात करते हैं जब उन्हें एक-दूसरे से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया था।
अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे, कि राम और प्रिया की लड़ाई को देखकर ईशान परेशान हो जाता है। ईशान राम से मिलने जाता है और उसे जेल भेजने का धमकी देता है। राम चौंककर उसके बोले गए शब्दों पर सवाल करता है। जल्द ही, ईशान सच्चाई का खुलासा करते हुए, बताता हैं, उसने शिविना को धक्का दिया था और यही उसकी मौत का कारण है। यह सुनकर राम चौक जाता है।