Bade Achhe Lagte Hain 2: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पसंदीदा सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 फिलहाल अपनी अनोखी अवधारणा के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जैसा कि हमने देखा की, राम और प्रिया को उनके टीवी इंटरव्यू के लिए देर होने लगती है। लेकिन उनके पास और कोई रास्ता नहीं होता इसलिए राम और प्रिया दोनों मैत्री की डिलीवरी में मदद करते हैं। राम और प्रिया के इंटरव्यू में मौजूद ना होने के कारण पीहू को इंटरव्यू के लिए जाने पर मजबूर होना पड़ता है। राम प्रिया से कहता है कि वह उसके साथ ही रहना चाहता है और उसे प्रिया और पीहू के साथ अपना एक छोटा सा परिवार चाहिए।
बाद में, कपूर परिवार अपने घर पर जन्माष्टमी का उत्सव मनाने का फैसला करता है। राम ,प्रिया और पीहू इस उत्सव को मनाने के लिए एक साथ आते हैं। समारोह खत्म होने के बाद राम प्रिया को कंगन पहनाता है जिसे देखकर प्रिया बेहद खुश हो जाती है।
आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, पुलिस को पार्टी में देखकर राम हैरान हो जाता है। लेकिन पुलिस वहां राम को बधाई देती है कि उन्होंने सीएम के साथ सौदा तय कर लिया है। यह खबर सुनकर जहां एक तरफ पूरा परिवार खुश हो जाता है वहीं दूसरी तरफ राम यह सोच कर दुखी हो जाता है कि अब पीहू और प्रिया घर छोड़कर चले जाएंगे। राम पीहू से मिलता है और पीहू घर छोड़कर जाने से पहले उसे गले लगाती है। राम काफी भावुक हो जाता है और उसे कसकर गले लगा लेता है।
क्या रोक पाएगा राम प्रिया और पीहू?
और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।