Bigg Boss 16: कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने 16वें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। फिलहाल, बिग बॉस का घर एक जंग के मैदान में तब्दील हो गया है। बेस्ट फ्रेंड्स प्रियंका चहर चौधरी और अर्चना गौतम दुश्मनों की तरह किचन ड्यूटी को लेकर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अर्चना प्रियंका को बताती है कि उसे किचन में क्या-क्या करना होगा। अर्चना कहती हैं कि,”तू रोटी बनाएगी, यह पूरा रैक और शेल्फ साफ करेगी।”
यह सुनकर प्रियंका गुस्सा हो जाती हैं और कहते हैं कि,”क्यों करूं मैं? तेरे बोलने से थोड़ी करूंगी? आप करो”। इसका जवाब देते हुए अर्चना कहती है कि,”एहसान मत दिखा। बिग बॉस के घर में रह रही है, मां बाप ने सिखाया नहीं क्या खाना बनाना?” यह सुनकर प्रियंका अत्यंत क्रोधित हो जाति हैं और चेतावनी देती हैं कि उनके माता-पिता को इन सारी बातों में ना घसीटा जाए।
साजिद खान जिन्हें लगा था की, उनकी कैप्टंसी काफी सहज होने वाली है कहते हैं कि,”मुझे यह लड़ाई नहीं चाहिए।”जब प्रियंका साजिद के पास या शिकायत लेकर जाती है कि अर्चना बहस के बीच में उसके माता-पिता को घसीट रही है तब साजिद खान कहते हैं कि, “यह सारा काम कैप्टन का नहीं है”।
क्या दोनों अपने बीच की परेशानियों को सुलझा पाएंगे?
और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।