ज़ी टीवी का नंबर वन शो कुंडली भाग्य(बालाजी टेलीफिल्म्स) कोई कसर नहीं छोड़ रहा है दर्शकों को रोज एक नया मोड़ और मनोरंजन देने में।
जैसा कि दर्शकों को पता है पृथ्वी(संजय गगनानी) प्रीता(श्रृद्धा आर्य) से शादी करना चाहते है। लेकिन जानकी वो एक ही है जिनको पृथ्वी की असलियत पता है, जानकी अब ठीक हो चुकी है।वो पृथ्वी की सच्चाई सबके सामने लाना चाहती है लेकिन वो असहाय है।
पूरा लूथरा और अरोरा परिवार मॉल में फस गया है क्योंकि गुंडा ने मॉल पर कब्ज़ा कर लिया है।
अब आने वाले एपिसोड में गुंडे सभी को लेकर गहनों की दुकान में जमा होजाएंगे। वहा पर जानकी नजर आएगी।सबको जानकी को देख कर आश्चर्य होगा। जानकी पूरी ठीक होगी। और वो वहा सबको बताएगी की वो पृथ्वी की वजह से पूरी ठीक है। और वो सबको पृथ्वी कि सच्चाई बताने के बारे के सोचेगी और तभी पृथ्वी जानकी के साथ बुरा करने की सोचेगा। तुरंत बाद सब यह वहा भागना शुरू हो जाएंगी।
सभी गुंडे सबको रोकने के सोचते है और फिर उनमें से कोई एक गोली चलाएगा और गोली वहा चलेगी जहा जानकी और सरला खड़े होंगे।
हे भगवान!
कौन निशाने पर है – जानकी या सरला ? अगर जानकी मारी गई, तो क्या पृथ्वी बच जाएगा?
दुर्भाग्य से हमारी किसी भी अभिनेता से बात नहीं हो पाई।
आने वाले दिनों में ये थ्रिलिंग एपिसोड जरूर देखे.