Kumkum Bhagya: बालाजी टेलीफिल्म्स के जी टीवी का सीरियल कुमकुम भाग्य अपनी अनोखी अवधारणा के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। नए एपिसोड में हम देखेंगे कि, पल्लवी प्राची का खास ख्याल रखती है। यह सब देखकर जहां एक तरफ विक्रम दलजीत काफी खुश हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर रिया काफी गुस्सा हो जाती है और पल्लवी के सामने अपनी सारी चिंता व्यक्त कर देती है। बाद में हमें प्राची को घर में रोकने के पीछे पल्लवी के असली मकसद का पता चलता है। वह रिया को प्राची के बच्चे के खिलाफ रची साजिश से अवगत करवाती है।
आगे, पल्लवी से मां जैसा प्यार पाकर प्राची बहुत खुश हो जाती है। पल्लवी भी पूरी कोशिश करती है कि वह प्राची की नजरों में अच्छी बन सके। वह प्राची के होने वाले बच्चे के लिए घर पर एक विशेष पूजा रखती है और पूजा में सभी मेहमानों और दोस्तों को बुलाती है। सभी मेहमानों के सामने पूजा में पल्लवी प्राची और उसके होने वाले बच्चे का खास ध्यान रखती है।
आगे हम देखेंगे कि, प्राची के बच्चे के लिए पूजा करने का पल्लवी का फैसला दलजीत और विक्रम को बेहद खुश कर देता है। बाद में, रणबीर और प्राची पूजा के लिए बैठते हैं, और उन्हें एक साथ देख कर रिया को जलन होती है। बाद में रिया आलिया के सामने अपनी सारी भड़ास निकालती है। वह पल्लवी और आलिया के सामने अपनी सारी चिंता व्यक्त करती है। रिया की सारी चिंता सुनने के बाद पल्लवी उससे कहती है कि उसे उस पर भरोसा रखना चाहिए।
क्या रणबीर और प्राची को पल्लवी के असली मकसद के बारे में कभी पता चलेगा?
और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
कुमकुम भाग्य में आगे क्या होता है, यह जानने के लिए टीवी से पहले ZEE5 क्लब पर प्रीमियर एपिसोड देखें!