Pushpa Impossible Spoiler: सोनी सब के सीरियल पुष्पा इंपॉसिबल में पुष्पा को दीप्ति और अश्विन के लिए चिंतित होते हुए देखा जाएगा।

पुष्पा इंपॉसिबल: अश्विन और दीप्ति के लिए चिंतित है पुष्पा

Pushpa Impossible Spoiler: सोनी सब का मशहूर सीरियल पुष्पा इंपॉसिबल फिलहाल अपनी अनोखी कहानी के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कहानी के अनुसार, जज आखिरकार अपना फैसला सुनाता है। समझौते के कागजात में हेरफेर करने और अपने किरायेदारों को परेशान करने के लिए बापोदरा पुलिस हिरासत में ले लिया जाता है। आखिर में अपने घर को वापस पाकर पुष्पा खुश हो जाती है।

आगे, सोनल अश्विन के दुबई जाने के फैसले पर उसे एक बार फिर से विचार करने के लिए कहती है। अश्विन जवाब देता है कि उसने फैसला कर लिया है। सोनल गुस्सा हो जाती है और वह पुष्पा को बताती है कि वह अश्विन और दीप्ति की शादी तोड़ रही है।

अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, दीप्ति और अश्विन एक दूसरे से बात करने का फैसला करते हैं लेकिन दोनों पहला कदम लेने में हिचकीचाते हैं। एक तरफ सोनल दीप्ति पर नजर रखती है और दूसरी तरफ पुष्पा अश्विन को देखती है। पुष्पा इच्छा करती है कि अश्विन अपने घमंड को भूलकर दीप्ति से बात करने की कोशिश करें।

क्या अश्विन और दीप्ति फिर से एक हो पाएंगे?

और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while