Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रिटेन अपडेट S-67 Ep-633 16th July 2022: आरोही अक्षरा को कोई सपना ना होने के कारण नीचा दिखाती है। अक्षरा से कहती है अभिमन्यु को उसने बेवकूफ बनाया और उसे अपना सारा सामान उठाकर कमरे से बाहर जाने के लिए कहती है।

यह रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट S-67 Ep-633 16th July 2022: आरोही अक्षरा को कोई सपना ना होने के कारण नीचा दिखाती है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में काफी ड्रामा देखने को मिला है। लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि आरोही अक्षरा पर एलजाम लगाती है कि अक्षरा के पास कोई सपना नहीं है और ऐसे बेचारी बनकर उसने अभिमन्यु को चीट किया है। वह आगे कहती है की कैरियर बनाना बहुत मुश्किल काम होता है और अक्षरा अपना खुद का करियर तो बना नहीं पाई इसीलिए उसने आरोही का भी कैरियर खत्म कर दिया। यह सब सुनकर अक्षरा का दिल टूट जाता है। आरोही अक्षरा से कहती है कि वह अपना सारा सामान उठाएं और उसके कमरे से निकल जाए। बाद में आरोही अक्षरा का हाथ पकड़कर उसे कमरे से बाहर निकाल देती है। पूरा परिवार वहां इकट्ठा हो जाता है। कायरव कहता है कि उसने अक्षरा को मना किया था आरोही से मिलने के लिए क्योंकि वह बहुत गुस्से में है। मनीष कहता है कि आरोही की बातों से अक्षरा को बहुत ठेस पहुंची है, तभी सुहासिनी कहती है कि आरोही हमेशा से अक्षरा को दुख देती आई है।

आगे, ओटी के बाहर अभिमन्यु खड़ा होता है और अपना हाथ देखता है। वह बहुत दुखी महसूस करता है। दूसरी तरफ मंजिरी हलवा बनाती है और कहती है कि हर्ष कभी उसे मीठा बनाने नहीं देता है। अक्षरा घर वापस आ जाती है और मंजिरी उसे दुखी देखती है। मंजिरी सोचती है की आरोही ने फिर से अक्षरा को दुखी कर दिया होगा। अक्षरा मंजिरी को गले लगा कर रोने लगी। मंजरी गाना गाकर अक्षरा को शांत करवाने की कोशिश करती है। अक्षरा भी गाने लगती है। जब वह आरोही के वादे के बारे में सोचती है तो वह परेशान हो जाती है। मंजरी अक्षरा से पूछती है कि क्या आरोही ने उसे चोट पहुंचाई है। वह आगे कहती है कि आरोही को चोट लग सकती है क्योंकि उसने बहुत प्रयास किया था। मंजरी के अनुसार महिमा वही प्रयास कर रही थी। अभिमन्यु अक्षरा को कॉल करता है और मंजरी उससे कॉल उठाने के लिए कहती है।

आगे, फोन पर अक्षरा ऐसे दिखाती है कि जैसे कुछ भी नहीं हुआ है। अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि उसे पता है आरोही ने उसे हर्ट किया होगा। अक्षरा टॉपिक को बदलने की कोशिश करेगी तभी अभिमन्यु उसे बताएगा कि वह उसे मिस कर रहा है। अक्षरा भी कहती है की उसे अभिमन्यु की याद आ रही है। जल्दी अभिमन्यु अक्षरा को हॉस्पिटल में मिलने के लिए बुलाता है। दूसरी ओर अक्षरा के मन में यह चल रहा है कि वह आरोही के व्यवहार के बारे में अभिमन्यु को कैसे बताएं।

बाद में, मनीष और स्वर्ण एक दूसरे से बात करते हैं। वो कहते हैं की आरोही को देखने के लिए उन्होंने लड़के वालों को घर बुलाया है लेकिन उसे डर है कि आरोही कैसा रिएक्ट करेगी। स्वर्णा कहती हैं कि कायरव आरोही से बहुत नाराज है, इसलिए वह उसे आरोही से बात करने के लिए नहीं कह सकती। रोहन अभिमन्यु से कहता है कि उसे उसकी जरूरत है। एक मरीज है जो अभिमन्यु फेस सर्जरी करवाने की जिद पकड़ कर बैठा है। जैसा कि आनंद छुट्टी पर है, अभिमन्यु सुझाव देता है कि मरीज की सर्जरी उसके द्वारा की जाए। पेशेंट के वापस आने तक अभिमन्यु रुकने का फैसला करता है।

आखिर में, आनंद और अभिमन्यु बातचीत करते हैं। वह वादा करता है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा। इससे पहले कि अक्षरा को किसी और से अभिमन्यु की चोट के बारे में पता चले, आनंद अभिमन्यु को इसके बारे में अक्षरा को बताने की सलाह देता है। अभिमन्यु खुद को दुविधा में पाता है। दूसरी ओर अक्षरा अभिमन्यु का इंतजार कर रही होती है। वह अक्षरा को अपने घाव के बारे में बताने का फैसला करता है। बाद में अक्षरा मरीजों की मदद के लिए म्यूजिक थेरेपी का इस्तेमाल करती है। तभी वहां पर एक आदमी आता है और अक्षरा से कहता है कि उसे इंडियास मैजिकल वॉइस टैलेंट हंट में पार्टिसिपेट करना चाहिए क्योंकि उसकी आवाज बहुत ही अच्छी है।

पिक्चर क्रेडिट- हॉटस्टार

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while