How Siddharth Nigam, Ashnoor Kaur, Palak Sindhwani, Paras Kalnawat and Abhishek Nigam are enjoying dandiya night together: सिद्धार्थ निगम, आशनूर कौर, पलक सिंधवानी, पारस कलावत और अभिषेक निगम टेलीविजन इंडस्ट्री और डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने स्टार हैं। ऑन स्क्रीन बेहतरीन रिश्ता साझा करने के साथ साथ ही, सभी कलाकार असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। इन सभी ने काफी कम उम्र में भी काफी सफलता हासिल कर ली है, उनके शानदार प्रतिभा और अभिनय कौशल देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह वाकई इस सफलता के हकदार हैं। इन सभी एक्टर्स ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ इतनी कम उम्र में सफलता हासिल की है इसलिए यह कहना लाजमी है कि यह पूरे देश के नौजवान लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।
सिद्धार्थ निगम, आशनूर कौर, पलक सिंधवानी, पारस कलावत और अभिषेक निगम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। एक्टर्स अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं इसलिए जब भी वे अपनी कोई नई तस्वीर या वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करते हैं, तब उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समाते हैं। खैर, फिलहाल यह सभी एक्टर्स नवरात्रि के शुभ अवसर पर गरबा और डांडिया का दिल खोलकर आनंद ले रहे हैं। सिद्धार्थ निगम, आशनूर कौर, पलक सिंधवानी, पारस कलावत और अभिषेक निगम एक साथ डांडिया का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्या आपने अभी तक इनका यह मस्ती भरा वीडियो नहीं देखा है? तो यहां एक नजर डालिए-
यह बेहद शानदार और आनंद से भरपूर है ना? आप सभी फैंस को अपने पसंदीदा सितारों का मस्ती भरा यह वीडियो कैसा लगा? हमें अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।