Know the latest about Kantara movie: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांटारा के बारे में और अधिक जानिए।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांटारा ने विश्व स्तर पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, तोड़ा केजीएफ 2 का रिकॉर्ड

Know the latest about Kantara movie: ऋषभ शेट्टी [Rishab Shetty] की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कांटारा [Kantara] फिलहाल दुनिया भर में काफी सकारात्मक ध्यान और दर्शकों की प्रशंसा हासिल कर रही है। दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। जब से यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से लेकर अब तक दर्शकों की भरमार लगी हुई है। सभी भाषा और मूल्य के दर्शक इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं फिर चाहे वह क्षेत्रीय कन्नड़ भाषा हो या फिर कोई अन्य भाषा।

फिलहाल, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ नए रिकॉर्ड कायम करने में लगी हुई है। इसी से संबंधित हमारे पास ऋषभ शेट्टी के सभी प्रशंसकों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन खबर है। हिंदुस्तान टाइम्स की ताजा रिपोर्ट की माने तो, कांटारा ने दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा काफी सरलता से पार कर लिया है। इतना ही नहीं यश की फिल्म केजीएफ टू को पीछे छोड़ कर इस फिल्म ने कर्नाटका में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म की पदवी हासिल कर ली है।

खैर, यह खबर सुनकर आपको कैसा लगा? हमें अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while