Latest about Ranveer Singh and Kartik Aaryan: फिलहाल, बहुत बड़ा बवाल खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है वह भी इस बात को लेकर की, रणवीर सिंह [Ranveer Singh] ने यशराज टैलेंट मैनेजमेंट से जाने का निर्णय ले लिया है। लेकिन देखा जाए तो असलियत में इसमें कोई भी विवाद नहीं है। करीबी सूत्रों का कहना है कि, रणवीर सिंह का जो कॉन्ट्रैक्ट था यशराज के साथ वह अब समाप्त हो गया है, इसलिए उन्होंने आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।
रणवीर सिंह द्वारा उठाए गए इस कदम का सबसे दिलचस्प पहलू है वह लोकेशन जो रणवीर द्वारा चुनी गई है। सूत्रों की माने तो, रणवीर विवादास्पद क्वान के लिए उत्सुक नहीं थे, जब तक कि किसी ने उन्हें यह नहीं बताया कि क्वान वह जगह है जहां कार्तिक आर्यन का टैलेंट मैनेजमेंट अकाउंट है।
एक सूत्र ने बताया कि,”द कार्तिक फैक्टर ने वाकई क्वान के पक्ष में पेंडुलम को घुमाया है।”
रणवीर सिंह के सभी फैंस इस शानदार अपडेट के बारे में क्या कहना चाहेंगे? हमें अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।