Kundali Bhagya: ज़ी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य में प्रीता लूथरा परिवार पर गुस्सा होती नजर आएगी।

कुंडली भाग्य : लूथरा परिवार पर भड़की प्रीता

Kundali Bhagya: ज़ी टीवी के सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता लूथरा परिवार पर गुस्सा होती नजर आएगी।

Kundali Bhagya: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी का सीरियल कुंडली भाग्य फिलहाल अपनी अनोखी कहानी के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। कहानी के अनुसार, पुलिस लूथरा हाउस आती है, ताकि वह हमलावरों के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर सके। उसी दौरान पुलिस को विष्णु का पर्स मिलता है। पुलिस इंस्पेक्टर ऋषभ को सूचना देते हैं कि विष्णु एक हिटमैन है जो कि राजा के लिए काम करता है। ऋषभ को आश्चर्य होता है कि आखिर उन्हें उसके परिवार को नुकसान क्यों पहुंचाना है।

बाद में, पुलिस अर्जुन से बात करती है, और उससे कहते हैं कि शायद वह लोग अभी भी घर में है। अंजनी कहती है कि वह इतने विश्वास से कह रहा है जैसे उन्हें अच्छे से जानता हो। अर्जुन कहता है कि वह उन्हें इसलिए जानता है क्योंकि उसने ऋषभ को मारने के लिए उन्हें रखा था। यह सुनकर इंस्पेक्टर हैरान हो जाता है। तभी अंजलि बीच में आकर मामले को संभाल लेती है।

आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, करीना पूरे परिवार के सामने कहती है कि ऋषभ और अर्जुन को देखकर उसे करण और ऋषभ की याद आ जाती है। सभी उसकी बात से सहमत हो जाते हैं। लेकिन प्रीता को यह बात अच्छी नहीं लगती और वह गुस्सा हो जाती है और कहती है कि उसे करण की तुलना अर्जुन से नहीं करनी चाहिए। वह कहती है कि अर्जुन उसके करण से बहुत अलग है। राखी, दादी और घर के अन्य सदस्य प्रीता की प्रतिक्रिया देखकर हैरान रह जाते हैं।

क्या प्रीता को अर्जुन की सच्चाई के बारे में पता चलेगा?

और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

कुंडली भाग्य पर आगे क्या होता है यह जानने के लिए टीवी से पहले ZEE5 क्लब पर प्रीमियर एपिसोड देखें !!

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while