Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आरोही अक्षरा से उसकी गलती को छुपाने की रिक्वेस्ट करती नजर आएगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉयलर अलर्ट: अक्षरा को आरोही की गलतियों का पता चलेगा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के डायरेक्टर कुट द्वारा निर्मित स्टार प्लस का लांगेस्ट रनिंग शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में काफ़ी ड्रामा देखने को मिला है। शो के रीसेंट ट्रैक में अभिमन्यु और अक्षरा ने अपने बीच की सारी गलतफहमियों को दूर करके एक दूसरे के साथ तीज मनाया। दूसरी ओर मंजिरी के तलाक के फैसले ने बिरला परिवार को काफी चिंतित कर दिया है और अभिमन्यु भी काफी परेशान नजर आ रहा है।

हमने देखा कि आरोही को बिरला हॉस्पिटल में प्रमोशन मिला है। लेकिन उसकी एक गलती ने एक पेशेंट की पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल में काफी परेशानियां उत्पन्न कर दी है। अभिमन्यु उस बच्चे के इंचार्ज डॉक्टर थे और इसलिए बच्चे की नाजुक हालत का जिम्मेदार अभिमन्यु को ठहरा दिया जाता है।

अब आने वाले एपिसोड में अक्षरा को आरोही की इस गलती के बारे में पता चल जाएगा। वह यह सब जाकर अभिमन्यु को बताने वाली होगी लेकिन तभी आरोही उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करेगी। आरोही अक्षरा से माफी मांगेगी और उसे चुप रहने के लिए कहेगी। लेकिन अक्षरा उससे कहेगी की उसकी इस गलती की वजह से एक बच्चें की जान पर बन आई है और एक डॉक्टर के रूप में उसके लापरवाह रवैये ने इस स्थिति को जन्म दिया है। अक्षरा यह भी कहेगी कि अभिमन्यु को उसकी गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

क्या अक्षरा आरोही की गलती को सबके सामने ला पाएगी? क्या अभिमन्यु बच्चे को बचाने में सफल हो पाएगा?

अपडेट के लिए IWMBuzz.com के साथ बने रहें।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while