Divyanka Tripathi shares her Kashmir vacation photos on Instagram: दिव्यंका त्रिपाठी [Divyanka Tripathi] इंडियन टेलिविजन इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस को एकता कपूर के सीरियल “यह है मोहब्बते” में इशिता के उनके किरदार के लिए प्रसिद्धि मिली थी। एक्ट्रेस ने अपने उस किरदार से काफी ख्याति हासिल की थी और प्रशंसक उनके अभिनय के दीवाने हो गए थे। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत सीरियल “बनू मैं तेरी दुल्हन” से की थी और अब वह टेलीविजन इंडस्ट्री की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं।
दिव्यंका त्रिपाठी ने आकर विवेक दहिया से शादी की है। इसमें कोई शक नहीं है कि, दोनों सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं और अक्सर हमें शानदार और मनमोहक कपल गोल्स देते रहते हैं। एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ दिव्यांका एक फैशन आईकॉन भी हैं। इसके साथ ही, दिव्यांका को हमेशा से ट्रैवलिंग और एडवेंचर का काफी शौक रहा है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर जो भी फॉलो करता है उन्हें अच्छी तरीके से पता होगा कि दिव्यांका को नई नई जगहों पर जाना कितना पसंद है।
हाल ही में, उन्होंने कश्मीर की छुट्टियों का आनंद लिया था। छुट्टियों के दौरान एक्ट्रेस को उनके परिवार के साथ कश्मीर की वादियों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। अपनी यात्रा के दौरान दिव्यंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा की थी। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें हम उन्हें कश्मीर की वादियों में घुड़सवारी करते हुए देख सकते हैं। यहां एक नजर डालिए-