Salman Khan was spotted at Mumbai Police Station as he applies for a gun license: सलमान खान [Salman Khan] इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। प्यार से उनके फैंस उन्हें भाईजान कहकर भी संबोधित करते हैं। उनके शानदार व्यक्तित्व का हर कोई दीवाना है। प्रसिद्ध होने के साथ-साथ एक्टर काफी दिलदार भी हैं और इसीलिए उनके लाखों करोड़ों फैंस उन पर जान देते हैं। अपने शानदार अभिनय कौशल से भाईजान ने अपने कई फैंस को प्रभावित किया है। एक्टर अक्सर अपने स्टाइल और स्वैग से हमें हैरान कर देते हैं।
हाल ही में शुक्रवार को एक्टर मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात करने के लिए गए थे, जहां उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया। कथित तौर पर, एक्टर ने आत्मरक्षा के लिए मुंबई सीपी कार्यालय में एक हथियार लाइसेंस के लिए पंजीकरण कराया, हालांकि इस दौरान वह मीडिया का सामना करने से बचते रहे। 2018 में सलमान को धमकी देने वाले अपराधी लॉरेंस बिश्नोई द्वारा पंजाबी संगीतकार सिद्धू मूस वाला की हत्या के कुछ दिनों बाद, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जून मैं एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
सिद्धू मूस वाला हत्याकांड की जांच के सिलसिले में बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं। आफ्टर को थाने से बाहर निकलते हुए देखा गया था। उन्होंने मुंबई पुलिस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक्टर वाकई सभी के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं।
अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में और अधिक जानने के लिए हमारे साथ बने रहे।