Deepika Padukone and Ranveer Singh's brand new luxury car Mercedes Maybach GLS 600: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नई लग्जरी कार मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नई मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 को अपनी लग्जरी कारों के संग्रह में किया शामिल

Deepika Padukone and Ranveer Singh’s brand new luxury car Mercedes Maybach GLS 600: दीपिका पादुकोण [Deepika Padukone] और रणवीर सिंह [Ranveer Singh] इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और प्रसिद्ध सेलेब्रिटी जोड़ियों में से एक हैं। शादी के बाद से ही दोनो ने अपने निजी जीवन और अपने करियर के लिए चर्चा में बने रहते हैं। उनके फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं, क्योंकि रणवीर और दीपिका की जोड़ी उन्हे प्यारे और प्रेरक जोड़े का उदहारण देती है। दोनो अक्सर एक दूसरे का समर्थन करते नज़र आते हैं। जहां एक ओर एक्ट्रेस ने हाल ही में, हमें अपने शानदार फैशन लुक से हैरान कर दिया था क्योंकि, वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में नौ जजों में से एक के रूप में दिखाई दी थी। वहीं दूसरी ओर रणवीर अपनी न्यूड फोटोशूट के लिए सुर्खियां बटोर रहे थे। सभी के चहेते कपल ने फिलहाल एक नई मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है।

अभी कुछ दिनों पहले ही, दोनो ने अलीबाग में एक आलीशान बंगला खरीदा है। उस बंगले की कीमत करीब 22 करोड़ बताई जा रही है। इतना ही नहीं, एक्टर्स ने अभी अपनी नई लग्जरी कार मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 को अपनी लग्जरी कारों के संग्रह में शामिल किया है। इस कार की कीमत 2.8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उनकी कार के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। वैसे, देखा जाए तो मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 को सबसे बेहतरीन SUV कहा जाता है।

लग्जरी कार मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 में लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक पैनोरमिक सनरूफ स्लाइड, आरामदेह अहसास के लिए बडी जगह और कई अन्य शानदार विशेषताएं हैं। कार ऐसी है कि जैसे ही आप इस पर बैठते हैं, आपको एक लग्जरी वाइब मिलती है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को इस नई खरीदी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें अपने विचार नीचे कमेंट में बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while