Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa, and Gurmeet Choudhary and Debina enjoy their parenthood: सेलिब्रिटी कपल्स अपने बच्चों के साथ कर रहे हैं इंजॉय, यहां देखिए उनकी प्यारी तस्वीरें।

भारती सिंह और गुरमीत चौधरी ने अपने अपने बच्चों के साथ साझा की सबसे प्यारी तस्वीरें, यहां देखिए

Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa, and Gurmeet Choudhary and Debina enjoy their parenthood: भारती सिंह [Bharti Singh] एक ऐसी हस्ती हैं, जिन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। भारती टेलीविजन की प्रसिद्ध कॉमेडियन और होस्ट हैं। वह हमेशा अपनी शानदार प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन करती आई है। उन्होंने हर्ष लिंबाचिया [Harsh limbachiya] को काफी समय तक डेट करने के बाद उनसे शादी की। फिलहाल दोनों का एक बेटा है जिसका नाम लक्ष्य लिंबाचिया है। कपल अक्सर अपने नन्हे से बच्चे के साथ बेहद प्यारी और क्यूट तस्वीरें साझा करते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ, टेलीविजन इंडस्ट्री के बेहद प्रसिद्ध कलाकार गुरमीत चौधरी [Gurmeet Choudhary] है, जिन्हें उनके शानदार अभिनय कौशल और डैशिंग लुक्स के लिए जाना जाता है। एक्टर ने टेलीविजन एक्ट्रेस देबिना बनर्जी से शादी की और अब उनकी एक प्यारी सी बच्ची है जिसका नाम लियाना चौधरी है। दोनों सेलिब्रिटी कपल कुछ ही महीनों पहले माता पिता बने हैं। वे अपने जीवन के इस अद्भुत क्षण को इंजॉय करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कपल्स अक्सर अपने बच्चों के साथ खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

एक्टर्स ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता हासिल की है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को उनके बच्चे लक्ष्य लिम्बाचिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। भारती वाकई बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही थी क्योंकि उन्होंने अपनी गोद में लक्ष्य को पकड़ा हुआ था। हर्ष लिंबाचिया को भी एक बार अपने नन्हे से बच्चे को गोद में उठाकर चलते हुए देखा गया था। इस छोटे से परिवार को देखकर हमें अक्सर बेहतरीन फैमिली गोल्स मिलते हैं। एक्टर्स हमेशा अपने बच्चों के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

इंस्टाग्राम पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का पोस्ट देखें-

हाल ही में, गुरमीत चौधरी को अपनी नन्ही सी परी के साथ एक क्यूट सी तस्वीर के लिए पोज देते हुए देखा गया था। एक्टर अपनी नन्ही सी बच्ची के साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि गुरमीत ने अपनी बेटी को बेबी कैरियर बैग में कैरी किया और दोनों क्यूट लग रहे थे। तस्वीर में गुरमीत अपने मसल्स को दिखाते हुए नजर आ रहे थे। उनकी बेटी लियाना चौधरी भी कैमरे में देख कर एक प्यारा सा लुक दे रही थी। एक्टर ने तस्वीर साझा करते हुए उसे कैप्शन दिया कि,”मैं मेरी छोटी गुड़िया के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा हूं।”

और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

About The Author
आकांक्षा पांडे

आकांक्षा पांडे एक पेशेवर और अनुभवी लेखिका हैं। जो शब्दों की गहराई में डूब कर लिखना पसंद करती हैं। ख़बरों को सादगी से परोसने वाली लेखिका, जो ख़ाली समय में किताबों में भी खो जाती है।

Wait for Comment Box Appear while