Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस का सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ फिलहाल काफी दिलचस्प ड्रामे पर मंथन कर रहा है। जैसा कि हमने देखा था की, अस्पताल में हुई दुर्घटना के दौरान अक्षरा की जान बचाने के लिए अभिमन्यु ने एक बहुत भारी मेज का भार अपने हाथों पर ले लिया था जिस वजह से उनके हाथ की नसें डैमेज हो गई हैं और वह अपने उस हाथ से कोई भी काम करने में असमर्थ है।
अब हम देखते हैं कि, अक्षरा अभिमन्यु का खास ख्याल रखती है। वह उसके लिए अच्छा और स्वस्थ भोजन बनाएगी और कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाती नजर आती है। अभिमन्यु का ख्याल रखने के लिए वह अपने संगीतकार बनने के सपने को भी त्याग देती है। अभिमन्यु को अक्षरा के इस फैसले के बारे में पता चल जाता है और दोनों का झगड़ा भी हो जाता है।
उसके बाद, सुहासिनी दादी एक गुरु जी के साथ अभिमन्यु के घर आएंगी। गुरुजी से अभिमन्यु को एक बहुत ही खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। गुरुजी महादेव के प्रति अभिमन्यु की सच्ची निष्ठा और भक्ति को भाप लेंगे और उसे आशीर्वाद देंगे कि वह सही रास्ते पर है। गुरुजी अभिमन्यु से कहते हैं कि वह जल्दी ही ठीक हो जाएगा। यह सुनकर पूरा परिवार बेहद खुश हो जाता है।
क्या अब अभिमन्यु का हाथ ठीक हो जाएगा?
सीरियल के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।